Siddaramaiah Traffic Rules : 6 बार बिना सीट बेल्ट, 1 बार ओवरस्पीडिंग—CM सिद्धारमैया पर जुर्माना

VIKASH KHALKHO

बेंगलुरु, 7 सितंबर। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में कैमरे की जद में आ गए। इस साल उन्होंने सात बार ट्रैफिक नियम तोड़ा, जिसके बाद उन पर कुल ₹2,500 का जुर्माना लगाया गया। मुख्यमंत्री ने यह राशि भर दी है।

Read News : CG NEWS : कर्मचारी बोला-मंत्री केदार कश्यप ने 3 थप्पड़ मारे, दरवाजा देर से खोलने पर उठाया जूता, Congress ने मांगा इस्तीफा

जानकारी के अनुसार, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के कैमरों में सिद्धारमैया छह बार अपनी आधिकारिक कार की फ्रंट सीट पर बिना सीट बेल्ट बैठे हुए रिकॉर्ड हुए। यह घटनाएं शहर के अलग-अलग प्रमुख चौराहों पर दर्ज की गईं।

इसके अलावा जुलाई में केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे पर उनकी गाड़ी को निर्धारित सीमा से अधिक गति से चलते पाया गया, जिसके लिए भी जुर्माना लगाया गया।

Read News : Flood in Punjab : 46 मौतें, लाखों बेघर… 9 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे दौरा, रिलीफ पैकेज का ऐलान संभव

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ITMS कैमरों के जरिए किसी भी व्यक्ति पर कार्रवाई समान रूप से की जाती है। नियम तोड़ने वालों में चाहे आम नागरिक हों या मुख्यमंत्री, सभी पर समान रूप से जुर्माना लगाया जाता है।

तथ्य एक नजर में

  1. कुल 7 बार नियमों का उल्लंघन
  2. 6 बार सीट बेल्ट नहीं पहनी
  3. 1 बार ओवरस्पीडिंग
  4. कुल जुर्माना: ₹2,500

सभी मामले ITMS कैमरों में रिकॉर्ड

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *