CG NEWS : कर्मचारी बोला-मंत्री केदार कश्यप ने 3 थप्पड़ मारे, दरवाजा देर से खोलने पर उठाया जूता, Congress ने मांगा इस्तीफा

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ के वन जलवायु परिवर्तन और परिवहन मंत्री केदार कश्यप पर जगदलपुर सर्किट हाउस के एक संविदा कर्मचारी से मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप लगा है। पीड़ित कर्मचारी खितेंद्र पांडेय ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने कहा कि मंत्री ने दरवाजा समय पर नहीं खोलने की बात पर नाराज होकर उन्हें गालियां दीं, कॉलर पकड़कर दो-तीन थप्पड़ मारे और हाथ में जूता उठा लिया।

CG NEWS : खितेंद्र ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से सर्किट हाउस में काम कर रहे हैं और इस तरह का बर्ताव उन्हें पहली बार झेलना पड़ा। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है, जब वह नाश्ता तैयार कर रहे थे। इसी दौरान मंत्री के सुरक्षाकर्मी उन्हें बुलाकर कमरे में ले गए, जहां मंत्री ने उनके साथ बदसलूकी की। पीड़ित ने यह भी बताया कि वह लकवे के मरीज हैं और तबीयत ठीक न होने के कारण कमरे का ताला समय पर नहीं खोल पाए थे।

CG NEWS : इस मामले को लेकर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ बेहद शर्मनाक बर्ताव है और केदार कश्यप ने अपने पिता बलिराम कश्यप की प्रतिष्ठा तक का ध्यान नहीं रखा।

 

CG NEWS :  वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से हमला करते हुए पूछा कि क्या सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां ही मां हैं, बाकी किसी की नहीं? उन्होंने मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की है और भाजपा से तुरंत इस्तीफा लेने को कहा है। फिलहाल इस घटना को लेकर न तो मंत्री केदार कश्यप की ओर से और न ही भाजपा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *