Flood in Punjab : 46 मौतें, लाखों बेघर… 9 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे दौरा, रिलीफ पैकेज का ऐलान संभव

VIKASH KHALKHO

चंडीगढ़, 7 सितंबर। पंजाब इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है। नदियों के उफान और लगातार बारिश ने हालात गंभीर बना दिए हैं। अब तक 46 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों परिवार बेघर होकर राहत शिविरों और सुरक्षित स्थलों पर शरण लेने को मजबूर हैं। हजारों गांव जलमग्न हो गए हैं और खेत-खलिहान पूरी तरह तबाह हो चुके हैं।

Read news : Onam festival : मंदिर की फूलों की सजावट में RSS का झंडा और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखने से बवाल, पुलिस ने दर्ज की FIR

ऐसे हालात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब का दौरा करेंगे। वह गुरदासपुर सहित बाढ़ प्रभावित जिलों का जायजा लेंगे और पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक पीएम इस दौरान किसी बड़े राहत और पुनर्वास पैकेज की घोषणा भी कर सकते हैं।

राज्य को 13 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान

पंजाब में 17 अगस्त को आई बाढ़ से अब तक 23 जिलों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। इनमें अमृतसर, तरनतारन, लुधियाना, जालंधर, गुरदासपुर, होशियारपुर, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, मोगा, फाजिल्का, कपूरथला, बठिंडा, फरीदकोट, मलेरकोटला, मानसा, रूपनगर, संगरूर, एसएएस नगर, पठानकोट, पटियाला, श्री मुक्तसर साहिब और एसबीएस नगर शामिल हैं।

राज्य सरकार का कहना है कि बाढ़ से 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। पंजाब ने केंद्र से 60 हजार करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की है।

सतलुज नदी पर बांध टूटा, लुधियाना में खतरा बढ़ा

लुधियाना जिले में स्थिति और बिगड़ गई है। सतलुज नदी पर बना बांध टूटने से पानी खेतों और गांवों में फैल गया। एनडीआरएफ और सेना लगातार राहत व बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

Read news : छत्तीसगढ़ की मदद को आगे आया मध्य प्रदेश, दंतेवाड़ा के लिए भेजे 5 करोड़ रुपये और राहत सामग्री….

अन्य राज्यों और बॉलीवुड से मदद

बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए अन्य राज्यों और बॉलीवुड से भी हाथ आगे बढ़ाए गए हैं।

  • दिल्ली और हरियाणा सरकार ने 5-5 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।
  • सलमान खान फाउंडेशन ने राहत कार्यों के लिए 5 नावें भेजी हैं।
  • अक्षय कुमार ने 5 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी है।
  • सोनू सूद ने राहत सामग्री भेजने के साथ लोगों से सहयोग की अपील की है।

उत्तराखंड और हिमाचल का भी दौरा संभव

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के अलावा हाल ही में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का भी दौरा कर सकते हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *