Saturday, September 26, 2026
Home Sports IPL 2026 : चेन्नई से हारते ही लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की...

IPL 2026 : चेन्नई से हारते ही लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर

CSK vs LSG IPL 2026 Chennai Win : IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। इस हार के साथ ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। अब लखनऊ अपने बाकी मुकाबले जीतकर भी केवल 12 अंक तक पहुंच सकती है, जो क्वालिफिकेशन के लिए पर्याप्त नहीं होंगे।

204 रन का लक्ष्य चेन्नई ने किया हासिल

चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

उर्विल पटेल ने मचाया तूफान

चेन्नई के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों पर 65 रन बनाए। उन्होंने मात्र 13 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर IPL इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इससे पहले यह रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल के नाम था।

Read more : IPL 2026 : रायपुर में आखिरी गेंद पर RCB की रोमांचक जीत, मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर

शिवम दुबे ने खत्म किया मैच

आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए बड़े शॉट्स की जरूरत थी। शिवम दुबे ने ऐडन मार्करम की गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़कर टीम को यादगार जीत दिलाई। कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 42 रन और संजू सैमसन ने 28 रन का योगदान दिया।

इंग्लिस की पारी गई बेकार

लखनऊ की ओर से जोश इंग्लिस ने 33 गेंदों में 85 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं शहबाज अहमद ने नाबाद 43 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

ओवर्टन बने प्लेयर ऑफ द मैच

चेन्नई के जैमी ओवर्टन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अंशुल कंबोज ने भी 2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here