छत्तीसगढ़ की मदद को आगे आया मध्य प्रदेश, दंतेवाड़ा के लिए भेजे 5 करोड़ रुपये और राहत सामग्री….

Parivesh

भोपाल, मध्य प्रदेश । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के बाढ़ प्रभावित जिले दंतेवाड़ा के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह राशि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री राहत कोष में दी जाएगी। इसके अलावा, राहत सामग्री से भरी एक ट्रेन भी जल्द ही मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होगी।

‘पड़ोसी धर्म’ का निर्वहन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बाढ़ के गंभीर हालात हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार अपने पड़ोसी राज्य के साथ इस मुश्किल घड़ी में खड़ी है। उन्होंने प्रधानमंत्री की भावना का जिक्र करते हुए कहा कि दुख और परेशानी के समय सभी सरकारों को एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि अगर भविष्य में छत्तीसगढ़ को और मदद की जरूरत होगी तो मध्य प्रदेश हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *