Onam festival : मंदिर की फूलों की सजावट में RSS का झंडा और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखने से बवाल, पुलिस ने दर्ज की FIR

Onam festival : कोल्लम (केरल), 7 सितंबर। ओणम पर्व के अवसर पर केरल के कोल्लम जिले में पार्थसारथी मंदिर में फूलों से बने पूक्कलम पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का झंडा और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखे जाने से विवाद खड़ा हो गया है। सस्तमकोट्टा पुलिस ने इस मामले में आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Read News : छत्तीसगढ़ की मदद को आगे आया मध्य प्रदेश, दंतेवाड़ा के लिए भेजे 5 करोड़ रुपये और राहत सामग्री….

पुलिस के अनुसार, पहले ही सभी राजनीतिक दलों को निर्देश दिया गया था कि पूक्कलम या मंदिर की सजावट में किसी प्रकार के राजनीतिक झंडे या प्रतीक चिह्न का प्रयोग न किया जाए। सीपीआई (एम) और भाजपा, दोनों पक्षों ने इस पर सहमति भी जताई थी। इसके बावजूद फेस्टिवल के दौरान फूलों की सजावट में आरएसएस का झंडा लगाया गया और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखा गया, जिससे क्षेत्र में तनाव फैलने की आशंका बनी।

Read News : ujjain News : आज साल का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण: उज्जैन सहित प्रदेश के मंदिरों में बदली पूजा की व्यवस्थाएं

इस कार्रवाई के विरोध में केरल भाजपा प्रमुख राजीव चंद्रशेखर ने पुलिस की एफआईआर को ‘शर्मनाक’ और ‘देशद्रोही’ करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा—
“ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना की वीरता और साहस का प्रतीक है। यह वही अभियान है, जिसमें 26 निर्दोष सैलानियों की हत्या का बदला लिया गया था। एफआईआर दर्ज करना उन शहीद सैनिकों और आतंकवाद पीड़ितों का अपमान है।”

चंद्रशेखर ने आगे कहा कि केरल कभी भी पाकिस्तान या जमात-ए-इस्लामी के इशारे पर चलने वाली जमीन नहीं हो सकती। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री पिनराई विजयन से इस एफआईआर को तुरंत वापस लेने की मांग की।

Read News : Durg Murder : दुर्ग में मामूली विवाद से निकली जान, नशेड़ी युवक ने गैस सिलेंडर से की हत्या

उधर, पुलिस का कहना है कि मामला पूरी तरह नियमों के उल्लंघन और क्षेत्रीय शांति-व्यवस्था बनाए रखने से जुड़ा है। फूलों की सजावट में राजनीतिक प्रतीक इस्तेमाल किए जाने से तनाव की आशंका थी, इसलिए एफआईआर दर्ज की गई।


ऑपरेशन सिंदूर क्या है?
‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा किया गया वह विशेष अभियान था, जिसमें जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा धर्म पूछकर मारे गए 26 निर्दोष सैलानियों की हत्या का बदला लिया गया था। यह अभियान भारतीय सेना के साहस और कठोर कार्रवाई का प्रतीक माना जाता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories