Tuesday, May 26, 2026
39.1 C
Raipur

TOP 10 News Today 25 Sept 2025 : निशाने पर आज : विकासशील होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव, रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट की मान्यता में 53 लाख की रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, वोट चोर और नोट चोर : भाजपा ने भूपेश-चैतन्य पर किया कार्टून वार, गरबा पंडाल में बनाया गया लव जेहाद का कातिल आशियाना, 300 पन्नों में डर्टी बाबा का काला साम्राज्य…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

1 . विकासशील होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव

रायपुर। छत्तीसगढ़ को नया मुख्य सचिव मिल गया है। 1994 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी विकासशील को राज्य का 13वां मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। विकासशील फिलहाल एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB), मनीला में कार्यकारी निदेशक के पद पर तैनात हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें केंद्र सरकार के माध्यम से समय से पहले वापस बुलाया गया है। विकासशील ने 1994 में भारतीय प्रशासनिक सेवा जॉइन की थी और छत्तीसगढ़ कैडर में कई अहम पदों पर कार्य किया। वे रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं। राज्य शासन में उन्होंने उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली।

READ MORE : अवैध खनन पर खनिज विभाग की नींद, बच्चों की मौत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं

2 . रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट की मान्यता में 53 लाख की रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा

रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (SRIMSR) की मान्यता मामले में रिश्वतखोरी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट में 53 लाख रुपए के संदिग्ध लेन-देन का उल्लेख किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि एनएमसी में यूजी-पीजी बोर्ड के गठन से पहले ही सदस्यों के फ्लाइट टिकट बनाए गए थे सीबीआई ने इस मामले में रविशंकर महाराज, संजय शुक्ला, डॉ. अतिन कुंडू, मेयूर रावल समेत 10 अन्य लोगों का मोबाइल सर्विलांस किया। जांच के बाद कॉलेज को इस वर्ष “जीरो ईयर” घोषित कर दिया गया है और नए छात्रों का दाखिला रद्द कर दिया गया।

3 . वोट चोर और नोट चोर : भाजपा ने भूपेश-चैतन्य पर किया कार्टून वार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कार्टून के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल पर निशाना साधा है। इस कार्टून में दोनों पर तंज कसते हुए लिखा गया – “वोट चोर और नोट चोर”। भाजपा नेता केदार गुप्ता ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। पहले ये लोग वोट लूटते थे और अब नोट की बंदरबांट कर रहे हैं। लेकिन अब भाजपा सरकार है, ऐसे लोग बच नहीं पाएंगे। एनजीओ घोटाले पर गुप्ता ने कहा कि निशक्तजनों की राशि में गड़बड़ी बेहद शर्मनाक है। हाईकोर्ट की टिप्पणी गंभीर है और संबंधित अधिकारियों को जांच में सहयोग करना चाहिए।

READ MORE : Indore News : नवरात्रि पंडाल में फायर सेफ्टी के कड़े इंतजाम….

4 . गरबा पंडाल में बनाया गया लव जेहाद का कातिल आशियाना

Indore Garba Pandal : इंदौर। शहर के एक गरबा पंडाल में लव जेहाद को लेकर प्रतीकात्मक रूप से हिंदू लड़कियों की सुरक्षा को दर्शाते हुए पोस्टर लगाए गए हैं। इस अभियान को हिंदू बेटी बचाओ संगठन द्वारा शुरू किया गया है। पंडाल में फ्रिज और सूटकेस के माध्यम से संदेश दिया गया कि कैसे लड़कियों को सामाजिक और पारिवारिक सुरक्षा की आवश्यकता है। इस दौरान गरबा पांडाल का नाम भी ‘लाडो’ रखा गया, जो लड़कियों के प्रति जागरूकता और संरक्षण का प्रतीक माना जा रहा है।

5 . 300 पन्नों में डर्टी बाबा का काला साम्राज्य

नई दिल्ली। वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च (SRISIIM) के स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर मास असॉल्ट के गंभीर आरोपों ने हड़कंप मचा दिया है। चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी बाबा ने अपने ऑफिस के ग्राउंड फ्लोर को ही ‘टॉर्चर चेंबर’ बना रखा था, जहाँ कथित तौर पर EWS स्कॉलरशिप पर पढ़ने वाली छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया जाता था। चैतन्यानंद के इस काले साम्राज्य को बेनकाब करने में वायु सेना मुख्यालय के एक अधिकारी की शिकायत ने निर्णायक भूमिका निभाई।

6 . हैरान कर देने वाला खुलासा, मदरसे में टॉयलेट के अंदर 40 नाबालिग लड़कियाँ मिली कैद

UP News : बहराइच, उत्तर प्रदेश। जिले में मदरसों की चल रही जांच के दौरान बुधवार को पयागपुर थाना क्षेत्र के पहलवारा गाँव में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया। मदरसे के रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स की जांच करने पहुंची टीम ने परिसर के अंदर एक जगह से 40 नाबालिग बच्चियों को कैद से बाहर निकाला।जानकारी के मुताबिक, मदरसा संचालक ने छत पर बने टॉयलेट में इन नाबालिग बच्चियों को बंद करके रखा था।

7 . धमतरी में बस पलटने से बड़ा हादसा, 4 साल की बच्ची की मौत, कई यात्री घायल

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 साल की मासूम बच्ची की जान चली गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। यह हादसा दोपहर को नगरी-सिहावा रोड पर खड़ादाह गांव के पास हुआ, जब एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि यह बस डीआरडी कंपनी की थी, जो धमतरी से नगरी की ओर जा रही थी। जैसे ही बस खड़ादाह गांव के पास पहुंची, चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

8 . लद्दाख में हिंसा की आग, 4 की मौत, 70 घायल, लगा कर्फ्यू …इंटरनेट बंद

लद्दाख। लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन हिंसक हो उठा, जिसमें चार लोगों की जान चली गई और 30 पुलिस व सीआरपीएफ जवानों समेत 70 लोग घायल हुए हैं। बिगड़ती स्थिति के बाद क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी लगा दी गई है।

9 . शातिर अपराधी का आतंक : लिव-इन पार्टनर को एक्टिवा से मारी टक्कर…

हीरानगर | हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा महिला को अपनी एक्टिवा से टक्कर मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, पीड़िता लंबे समय से लिव-इन रिलेशन में रहने के बाद आरोपी से अलग हो चुकी थी और बाहर काम कर रही थी। हाल ही में अपने पिता के निधन के बाद घर लौटने पर आरोपी ने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की। महिला ने साफ इंकार कर दिया, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर उसे अपनी एक्टिवा से टक्कर मार दी।

10 . Jabalpur News : रानी दुर्गावती उत्सव समिति में करंट लगने से दो बच्चों की मौत

Jabalpur News : जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत बरगी हिल्स में दुर्गा पंडाल के बाहर करंट लगने से दो बच्चों की मौत मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दिये हैं। राघवेंद्र सिंह घटना की जाँच के लिये एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय दल गठित किया है। दल में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ ईएण्डएम एस के शर्मा एवं पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी के सहायक यंत्री दिनेश पाल को सदस्य बनाया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने घटना के कारणों तथा सभी संभावित बिंदुओं की जांच कर तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जाँच दल को दिये हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Latest YouTube Shorts

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Akaltara Health Department “अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”: अकलतरा अस्पताल में डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल

Akaltara Health Department: अजय यादव/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला...

Related Articles

Popular Categories