CG News : PWD में 7 मुख्य अभियंताओं का तबादला : पीएम कश्यप को रायपुर, ज्ञानेश्वर को राष्ट्रीय राजमार्ग की कमान

VIKASH KHALKHO

रायपुर : राज्य शासन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में 7 मुख्य अभियंताओं के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। नए आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं:

  • पीएम कश्यप – एडीबी परियोजनाओं के निदेशक से रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता नियुक्त।
  • ज्ञानेश्वर कश्यप – रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता से राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता बने।
  • एमएल उरांव – राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र से बस्तर परिक्षेत्र स्थानांतरित।

Read More : Vande Bharat Express : वंदे भारत एक्सप्रेस हादसा – गाय से टकराने पर यात्रियों में मची अफरातफरी

  • नागेश कुमार जयंत – सरगुजा परिक्षेत्र से दुर्ग परिक्षेत्र में पदस्थ।
  • जीआर रावटे – बस्तर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता से प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में वास्तुविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ का जिम्मा।
  • भोलाशंकर बघेल – दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता से सरगुजा परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता।
  • विजय सिंह कोरम – बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता से प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में मुख्य अभियंता (प्रशासन)।

Read More : Singrauli : मोबाइल विवाद में पति ने गर्भवती पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला

लोक निर्माण विभाग के इस व्यापक तबादले से परिक्षेत्रवार कार्यों के निष्पादन और परियोजनाओं के संचालन में गति आने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *