Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh CG Politics : भूपेश बघेल से मिले कवासी लखमा, सिंहदेव और चरणदास...

CG Politics : भूपेश बघेल से मिले कवासी लखमा, सिंहदेव और चरणदास महंत से भी की सौजन्य भेंट, जानिए क्या बात हुई

CG Politics
CG Politics

CG Politics : रायपुर।छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और बस्तर के वरिष्ठ आदिवासी कांग्रेस नेता कवासी लखमा ने शुक्रवार को रायपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंचकर उनके परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान बघेल परिवार ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।


CG Politics : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि बस्तर के जननेता और आदिवासियों की मुखर आवाज कवासी लखमा का उनके रायपुर निवास में स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सभी एकजुट हैं और संघर्ष जारी रहेगा।


CG Politics : टीएस सिंहदेव से भी हुई मुलाकात

CG Politics : कवासी लखमा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से भी मुलाकात की। सिंहदेव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि पूर्व मंत्री एवं कोंटा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कवासी लखमा से सौजन्य भेंट हुई। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों और बस्तर की अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

CG Politics : चरणदास महंत से भी की चर्चा

CG Politics : लखमा ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत से भी उनके निवास पर मुलाकात की। महंत ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने कवासी लखमा को जमानत मिलने पर बधाई दी और आगामी विधानसभा सत्र को लेकर विधिक राय लेकर तैयारी करने की सलाह दी।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here