Raipur Municipal Corporation : रायपुर: मौदहापारा संडे बाजार में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 40 अतिक्रमणकारियों को हटाया

VIKASH KHALKHO

Raipur Municipal Corporation : रायपुर। राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने अपनी सख्ती बरकरार रखी है। रविवार को नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने ‘टीम प्रहरी अभियान’ के तहत मौदहापारा संडे बाजार में विशेष कार्रवाई करते हुए सड़क पर कब्जा जमाकर व्यवसाय करने वाले लगभग 40 फेरीवालों को हटाया।

बार-बार समझाईश के बाद भी नहीं माने नगर निगम के जोन-2 अधिकारियों के अनुसार, फेरीवालों को पहले भी कई बार समझाईश दी गई थी कि वे सड़क पर कब्जा न करें और निर्धारित स्थान पर ही अपना व्यवसाय लगाएं। इसके बावजूद, जयराम कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित दो गलियों में फेरीवाले अनाधिकृत रूप से कब्जा जमाए बैठे थे, जिससे यातायात में भारी बाधा उत्पन्न हो रही थी। बार-बार चेतावनी के बाद भी नियम न मानने पर प्रशासन ने सख्ती अपनाते हुए उन्हें वहां से खदेड़ा।

क्या है फेरीवालों की समस्या? कार्रवाई के दौरान सामने आया कि के.के. रोड (मस्जिद से महावीर गौशाला तक) में निर्धारित ‘सफेद लाइन’ के अंदर व्यवसाय करने के लिए जगह कम पड़ रही है, क्योंकि वहां पहले से ही अन्य व्यवसायी बैठे हुए हैं। इस कारण नए फेरीवालों को जगह नहीं मिल पा रही और वे मजबूरन गलियों और मुख्य मार्गों पर कब्जा कर रहे हैं।

प्रशासन की दो टूक हिदायत नगर निगम और पुलिस की टीम ने सभी फेरीवालों को सख्त चेतावनी दी है:

  • सड़क पर अतिक्रमण करने वालों का सामान अब सीधे जब्त कर लिया जाएगा, जिसके जिम्मेदार वे स्वयं होंगे।

  • सभी फेरीवालों को अपने मान्य फोटो आईडी की जानकारी मौदहापारा पुलिस थाना और नगर निगम जोन-2 कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • उन्हें व्यवस्थित तरीके से व्यवसाय करने के लिए संबंधित अधिकारियों से मिलकर स्थान निर्धारित करने की हिदायत दी गई है।

इस अभियान के बाद मौदहापारा संडे बाजार मार्ग पर यातायात व्यवस्था काफी हद तक सुधर गई है और आम नागरिकों को जाम से राहत मिली है। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान राजधानी की मुख्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निरंतर जारी रहेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *