CG News : दंतेवाड़ा: मेगा बस्तर ओलंपिक 2025 के लिए खिलाड़ियों का पंजीयन 20 अक्टूबर तक, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा सुनहरा मौका

VIKASH KHALKHO

दंतेवाड़ा। जिला प्रशासन, जिला पुलिस बल एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आगामी माह 25 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2025 के मध्य विकास खण्ड स्तरीय और 05 से 15 नवम्बर 2025 के मध्य जिला स्तरीय मेगा बस्तर ओलंपिक का आयोजन संभावित है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी अधिकारियों और आयोजन समितियों की बैठक लेकर पंजीयन को लेकर निर्देश जारी किए।

जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों को इस आयोजन में भाग लेने के लिए 22 सितम्बर से 20 अक्टूबर 2025 तक पंजीयन कराने का निर्देश दिया है। निर्धारित तिथि के बाद पंजीयन स्वीकार नहीं किया जाएगा। केवल वही खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे, जिनका पंजीयन इस अवधि में हो चुका होगा।

इस आयोजन में कुल 11 खेल आयोजित किए जाएंगे, जिनमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साकशी शामिल हैं। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित होगी—जूनियर वर्ग (14 से 17 वर्ष) और सीनियर वर्ग (17 वर्ष से अधिक) में पुरुष और महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

जिला खेल अधिकारी एवं नोडल अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने जोन स्तरीय, विकासखण्ड स्तरीय और जिला स्तरीय आयोजन के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को पंजीयन, खेल मैदान, खिलाड़ियों के आवास, प्रचार-प्रसार और अन्य आवश्यक तैयारियों के लिए व्यापक निर्देश दिए।

विशेष आकर्षण इस बार यह होगा कि आत्मसमर्पित माओवादी और माओवादी प्रभावित दिव्यांग खिलाड़ी भी सीधे संभाग स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विजयी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी, शील्ड और नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

पंजीकरण के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड, फोटो और बैंक खाता विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य है। पंजीयन ऑनलाइन https://rymc.cg.gov.in/bastarOlympics2025 के माध्यम से किया जा सकता है, साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जनपद पंचायत और हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी स्कूल के व्यायाम शिक्षकों के माध्यम से भी कराया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94242-79086, 78691-12245 और 87200-6001 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *