Wednesday, September 2, 2026
Home Chhattisgarh Durg Crime : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था काला...

Durg Crime : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था काला कारोबार: पुलिस की रेड में बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तार

Durg Crime
Durg Crime

Durg Crime : दुर्ग : दुर्ग के स्मृतिनगर थाना क्षेत्र के जुनवानी इलाके में पुलिस ने दो स्पा सेंटरों में देह व्यापार की शिकायत पर छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई Le Wellness Spa and Salon और Lorenzo Spa में एक साथ की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इन स्पा सेंटरों में मसाज के नाम पर बाहरी महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा है।

Durg Crime : 24 अक्टूबर को उप पुलिस अधीक्षक (IUCAW) दुर्ग के नेतृत्व में महिला थाना और चौकी स्मृतिनगर की संयुक्त टीम ने दोनों स्पा सेंटरों पर दबिश दी। छापे के दौरान वहां आपत्तिजनक गतिविधियां चलती पाई गईं। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, ग्राहकों का रजिस्टर, नकदी और अन्य दस्तावेज जब्त किए।

 

READ MORE: CG NEWS: मांगों को पूरा कराने पुनः ध्यानाकर्षण ज्ञापन एवं प्रदर्शन, प्रदेश तृतीय वर्ग का 29 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन

Durg Crime : गिरफ्तार किए गए आरोपियों में धनेश्वर सेन (संचालक, Le Wellness Spa), पवन पांडे (मैनेजर, Lorenzo Spa), अब्बास अली, रचित दास, संतोष कुमार और गौरव कोठारी शामिल हैं। सभी आरोपियों को अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है।

Durg Crime : पुलिस ने बताया कि स्पा में कार्यरत महिला स्टाफ और ग्राहक आपत्तिजनक अवस्था में मिले थे। सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार उनके विरुद्ध PITA एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Durg Crime : इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम, उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा और अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि ऐसे अवैध स्पा और मसाज सेंटरों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि शहर में नैतिक अपराधों पर नियंत्रण रखा जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here