Bilaspur Drunk Driving Case : न्यायधानी शर्मसार : पुलिस लिखी कार में नशेड़ी युवकों का तांडव…Video Viral

Parivesh
Bilaspur Drunk Driving Case

Bilaspur Drunk Driving Case : बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर नशे में धुत कार सवार युवकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सरकंडा क्षेत्र के सोनगंगा कॉलोनी के सामने मुख्य मार्ग पर हुए इस हंगामे के कारण यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति बन गई।

Bilaspur Drunk Driving Case : घटना का विवरण:

जानकारी के मुताबिक, एक चार पहिया वाहन में सवार दो युवक शराब के नशे में चूर थे। चौंकाने वाली बात यह थी कि उनकी गाड़ी की नंबर प्लेट पर बड़े अक्षरों में “पुलिस” लिखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इन युवकों ने लापरवाही से गाड़ी चलाई और कई राहगीरों को टक्कर मारने की कोशिश की।

READ MORE : Bilaspur Brhaspati Bazaar Fire : बृहस्पति बाजार के फल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक….

स्थानीय लोगों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो कार चालक ने खुद को पुलिसकर्मी का भाई बताकर रुतबा दिखाने की कोशिश की। इसके बाद, उन्होंने लोगों से गाली-गलौज और झड़प करना शुरू कर दिया, जिससे सड़क पर भीड़ जमा हो गई और जाम लग गया। लोगों का आक्रोश बढ़ता देख, दोनों युवक अपनी “पुलिस” लिखी गाड़ी सहित मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे।

READ MORE : Bilaspur Train Accident Update : मृतकों के परिजनों को 10 लाख, और घायलों को 5 लाख मुआवजे का ऐलान

पुलिस की कार्रवाई:

मामले को संज्ञान में लेते हुए, स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, वाहन नंबर और घटना के वीडियो के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *