Bihar Election Result : डबल सेंचुरी की तरफ NDA! बिहार के रुझानों में 190 के पार हुईं सीटें, महागठबंधन बेदम

Rahul Goshwami
MODI SHAH

Bihar Election Result/पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है और अब तक आए रुझानों में एनडीए भारी बढ़त के साथ 190 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है। यह बढ़त साफ संकेत देती है कि बिहार की सत्ता पर एक बार फिर एनडीए का कब्ज़ा होना लगभग तय है।243 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है, लेकिन एनडीए इसे बहुत पीछे छोड़ता दिख रहा है।

Bihar Election Result चौंकाने वाली बात यह है कि इस बार नीतीश कुमार की बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिखाई दे रही है। शुरुआती रुझानों में जेडीयू 80 से अधिक सीटों पर आगे है, जबकि बीजेपी 82 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Read More : Bihar Election Results : NDA प्रचंड बहुमत की ओर, बीजेपी बन रही सिंगल लार्जेस्ट पार्टी, क्या बनाएगी अपना पहला सीएम या नीतीश पर भरोसा

अमित शाह का नारा—‘अबकी बार 160 पार’ हुआ सच

चुनाव प्रचार के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने नारा दिया था—‘अबकी बार 160 पार’।मौजूदा रुझानों को देखें तो एनडीए इस आंकड़े को न केवल पार कर रहा है, बल्कि इसे काफी पीछे छोड़ चुका है।
चुनाव आयोग के अनुसार:

  • बीजेपी – 82 सीटों पर आगे
  • जेडीयू – 80 सीटों पर आगे
  • एलजेपी – 23 सीटों पर आगे
  • हम – 6 सीटों पर आगे

यह प्रदर्शन बताता है कि एनडीए ने व्यापक वोट बैंक में मजबूत पकड़ बनाई है।

महागठबंधन पिछड़ता नजर आ रहा है

Bihar Election Result तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला महागठबंधन फिलहाल 48 सीटों पर सिमटा हुआ है।जहां एनडीए दो दर्जन जिलों में शानदार प्रदर्शन कर रहा है, वहीं महागठबंधन अपनी परंपरागत सीटें भी बचाने में संघर्ष करता दिख रहा है।

Read More : Bihar Election Result : बिहार फ़तेह! अबकी बार 160 पार… बंपर जीत की ओर एनडीए, प्रचंड बहुमत मिलने के आसार

दिग्गज उम्मीदवारों की स्थिति

  • मोकामा – जेडीयू के अनंत सिंह आगे
  • तारापुर – सम्राट चौधरी आगे
  • लखीसराय – विजय सिन्हा आगे
  • सीवान – बीजेपी के मंगल पांडे आगे
  • बांकीपुर – नितिन नवीन आगे
  • दरभंगा – बीजेपी के संजय सारोगी आगे
  • जाले – बीजेपी के जीवेश मिश्रा आगे
  • साहिबगंज – बीजेपी के राजकुमार सिंह आगे
  • मुजफ्फरपुर नगर में पांचवें राउंड के बाद बीजेपी के रंजन कुमार 2848 वोटों से कांग्रेस के विजेंद्र चौधरी से आगे हैं।
  • छपरा में बीजेपी की छोटी कुमारी आगे, आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल लगभग 900 वोटों से पीछे हैं।
  • काराकाट में जेडीयू के महाबली सिंह 885 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि मटिहानी से आरजेडी के बोगो सिंह 11 हजार से ज्यादा वोट से बढ़त बनाए हुए हैं।
  • झंझारपुर और मोकामा में जेडीयू के उम्मीदवारों की मजबूत लीड बनी हुई है।

बिहार में एनडीए की वापसी तय

लगातार बढ़त से साफ है कि बिहार में सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि एनडीए की मजबूत वापसी होने जा रही है।
अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मुख्यमंत्री कौन बनेंगे—पर रुझानों में जेडीयू की बढ़त ने इस चर्चा को और दिलचस्प बना दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *