Tuesday, September 8, 2026
Home Chhattisgarh Public Hearing Electricity Rate CG : महंगी होगी बिजली या मिलेगी राहत?...

Public Hearing Electricity Rate CG : महंगी होगी बिजली या मिलेगी राहत? छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग 17 फरवरी से करेगा जनसुनवाई

Public Hearing Electricity Rate CG : रायपुर (13 फरवरी 2026): छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने बिजली की नई दरों और टैरिफ निर्धारण को लेकर जनसुनवाई का औपचारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया है। राज्य की उत्पादन, पारेषण (ट्रांसमिशन) और वितरण कंपनियों द्वारा दायर याचिकाओं पर अंतिम निर्णय लेने से पहले आयोग आम उपभोक्ताओं, जन-प्रतिनिधियों और हितधारकों का पक्ष जानेगा।

इन याचिकाओं पर होगा मंथन

जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर चर्चा और आपत्तियां सुनी जाएंगी:

  • वित्तीय वर्ष 2024-25 का ट्रू-अप

  • वर्ष 2026-27 से 2029-30 तक वार्षिक राजस्व आवश्यकता (ARR)।

  • नए टैरिफ (दरों) का निर्धारण और पूंजीगत निवेश योजना का अनुमोदन।

दो दिनों में 6 क्षेत्रों में होगी सुनवाई

आयोग ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर ऑनलाइन माध्यम से सुनवाई का समय निर्धारित किया है:

तिथि समय क्षेत्र (संभाग/जिला)
17 फरवरी 10:30 AM – 12:00 PM दुर्ग
17 फरवरी 12:00 PM – 01:30 PM बिलासपुर
17 फरवरी 03:00 PM – 04:30 PM राजनांदगांव
18 फरवरी 10:30 AM – 12:00 PM अंबिकापुर
18 फरवरी 12:00 PM – 01:30 PM जगदलपुर
18 फरवरी 03:00 PM – 04:30 PM रायगढ़

 

कैसे लें हिस्सा?

इच्छुक उपभोक्ता और हितधारक संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से इस ऑनलाइन सुनवाई में भाग ले सकते हैं। याचिकाओं का विस्तृत विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.cserc.gov.in पर पहले ही अपलोड किया जा चुका है। आयोग ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल होकर अपनी प्रतिक्रिया दें ताकि टैरिफ निर्धारण की प्रक्रिया जनहित में और पारदर्शी हो सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here