Raipur Crime: साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, ज्वेलर्स को लगाया लाखों का चूना; 3 आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
nishaanebaz Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर: साइबर ठगी से हासिल रकम का इस्तेमाल कर ज्वेलर्स से सोने के सिक्के खरीदकर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12 ग्राम सोने के सिक्के, जिनकी कीमत करीब 1.80 लाख रुपये है, जब्त किए गए हैं। मामले की जांच अभी जारी है।

Raipur Crime: यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुरिया के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

Raipur Crime: दो ज्वेलर्स को बनाया था निशाना

Raipur Crime: पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने टिकरापारा स्थित श्री ओम शांति ज्वेलर्स और अजय ज्वेलर्स से साइबर ठगी की रकम का उपयोग कर सोने के सिक्के खरीदे। भुगतान JAGDAMBA TC नाम की यूपीआई आईडी के माध्यम से किया गया।

बाद में संबंधित बैंकों ने व्यापारियों को सूचना दी कि उनके खातों में आई राशि साइबर ठगी से जुड़ी होने के कारण फ्रीज कर दी गई है। इससे दोनों ज्वेलर्स को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ।

ऐसे हुआ खुलासा

जांच के दौरान पुलिस ने यूपीआई ट्रांजेक्शन, बैंक खातों, मोबाइल नंबर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया। तकनीकी जांच में सामने आया कि आरोपियों ने साइबर ठगी की रकम को वैध दिखाने के लिए उससे सोने के सिक्के और आभूषण खरीदे थे।

पुलिस ने तकनीकी और मैदानी जांच के आधार पर तीन आरोपियों—मनजीत मंडल, शाहिल नेताम और आयुष साहू—को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने साइबर ठगी की रकम से सोना खरीदने और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

12 ग्राम सोने के सिक्के जब्त

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 12 ग्राम सोने के सिक्के बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 1.80 लाख रुपये है। पुलिस ने दोनों मामलों में टिकरापारा थाने में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।

अन्य नेटवर्क की भी जांच

पुलिस अब आरोपियों से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि साइबर ठगी की रकम उन्हें कहां से मिलती थी, उनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा इस नेटवर्क का दायरा कितना बड़ा है।

जांच के दौरान जब्त मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस चैट, कॉल डिटेल, बैंकिंग रिकॉर्ड और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का विश्लेषण कर मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Raipur Crime: गिरफ्तार आरोपी

01. मनजीत मंडल पिता निरपथ मंडल उम्र 27 साल निवासी ग्राम पाना वार थाना बांदे उत्तर बस्तर जिला कांकेर (छ.ग.)।

02. शाहिल नेताम पिता माखन नेताम उम्र 21 साल निवासी संजय नगर टिकरापारा गौरा गौरी चैक थाना टिकरापारा रायपुर।

03. आयुष साहू पिता जामवंत साहू उम्र 21 साल निवासी संजय नगर गौरी चैरा थाना टिकरापारा रायपुर।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *