HomeChhattisgarhBilaspur Brhaspati Bazaar Fire : बृहस्पति बाजार के फल गोदाम में लगी...

Bilaspur Brhaspati Bazaar Fire : बृहस्पति बाजार के फल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक….

Date:

Related stories

Bilaspur Brhaspati Bazaar Fire : बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के बृहस्पति बाजार में गुरुवार देर रात एक बड़ी घटना घटी। सब्जी मार्केट स्थित एक फल गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर रखा लाखों रुपए का फल और पैकिंग सामग्री जलकर राख हो गई।

Bilaspur Brhaspati Bazaar Fire : स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देखा तो तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पुलिस की टीम ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर भीड़ को दूर रखा ताकि कोई जनहानि न हो।

READ MORE : Bilaspur Crime News : इंस्टाग्राम वाला ‘लव जिहाद’? MR ने शादी का झांसा फिर गर्भपात, उसके बाद जो हुआ….

हालांकि आग लगने के ठीक कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

READ MORE : Bilaspur Railway Sexual Harassment Case : SECR के DY CCM का ‘डर्टी चैट’ कांड, महिला स्टॉफ से कहता था, कहां कंफर्टेबल मिलोगी…

स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक, गोदाम में बड़े पैमाने पर केला, सेब, अनार और अन्य फलों का भंडारण था, जिनका लगभग 5 से 6 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। घटना के बाद से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here