HomeChhattisgarhBilaspur Railway Sexual Harassment Case : SECR के DY CCM का 'डर्टी...

Bilaspur Railway Sexual Harassment Case : SECR के DY CCM का ‘डर्टी चैट’ कांड, महिला स्टॉफ से कहता था, कहां कंफर्टेबल मिलोगी…

Date:

Related stories

Bilaspur Railway Sexual Harassment Case : बिलासपुर | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर जोन में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर (DY CCM) कौशिक मित्रा पर एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता चांपा में कमर्शियल क्लर्क के पद पर पदस्थ है और उसने रेलवे के महाप्रबंधक (GM) को एक विस्तृत शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें घटना के 12 बिंदुओं का उल्लेख है।

Bilaspur Railway Sexual Harassment Case : व्हाट्सएप चैट के जरिए लगातार उत्पीड़न

पीड़ित महिला स्टॉफ का आरोप है कि अधिकारी कौशिक मित्रा लगातार व्हाट्सएप चैट के जरिए उसे परेशान कर रहे थे और अनुचित मांगें कर रहे थे:

READ MORE : Dharmendra Health : दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, ICU वेंटिलेटर पर शिफ्ट, अस्पताल में बढ़ी परिवार की हलचल

सेल्फी और फोटो : अधिकारी लगातार महिला से ‘जिम से सेल्फी’ भेजने के लिए कहते थे।

असुविधाजनक सवाल: चैट में अधिकारी ने महिला से पूछा कि ‘कहां कंफर्टेबल होकर मिल सकते हैं?’ और क्या उसका कोई बॉयफ्रेंड है या नहीं।

दैनिक उत्पीड़न: पीड़िता का कहना है कि अधिकारी उसे हर दिन परेशान करते थे, जिससे उसका काम करना मुश्किल हो गया था।

READ MORE : Pendra Auto Accident : खेलकूद कार्यक्रम में जा रही छात्राओं से भरी ऑटो पलटी, 7 घायल……

जांच में दो महीने की देरी पर सवाल

महिला स्टॉफ ने शिकायत में यह भी बताया है कि इस मामले को दर्ज हुए दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। उनका आरोप है कि रेलवे जोन के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस संवेदनशील मामले में कार्रवाई करने के बजाय फाइल को दबा दिया है, जिससे न्याय की प्रक्रिया धीमी पड़ गई है। यह गंभीर आरोप SECR के प्रशासनिक और कार्यस्थल सुरक्षा माहौल पर बड़े सवाल खड़े करता है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here