CG News : नक्सलियों ने खेला फिर खूनी खेल, मुंशी को उतारा मौत के घाट…..

Parivesh

बलरामपुर। CG News : एक ओर राज्य की सुरक्षा एजेंसियां छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सल उन्मूलन के सबसे बड़े अभियान में जुटी हैं, वहीं दूसरी ओर नक्सलियों ने छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर खौफ का नया चेहरा दिखाया है। माओवादियों ने विकास कार्य को निशाना बनाते हुए एक सड़क निर्माण परियोजना पर हमला कर दिया। इस दौरान वे निर्माण कार्य में लगे एक मुंशी की हत्या कर फरार हो गए।

घटना बलरामपुर जिले की सीमा से लगे झारखंड के महुआडांड थाना क्षेत्र के ओरसापाठ गांव की है, जहां सड़क निर्माण का काम चल रहा था। नक्सलियों ने वहां तैनात मुंशी को पहले बंधक बनाया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हमलावरों ने निर्माण स्थल पर खड़ी JCB मशीन में आग भी लगा दी।

हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। बलरामपुर पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह हमला नक्सलियों की ओर से विकास कार्यों को बाधित करने की सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *