1 May Rule Change : आज से बदले देशभर में ये 5 बड़े नियम…

Parivesh

नई दिल्ली। 1 May Rule Change : मई की शुरुआत के साथ ही देशभर में आम लोगों से जुड़ी कई सेवाओं के नियमों में बदलाव कर दिए गए हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब और यात्रा सुविधा पर पड़ेगा। भारतीय रेलवे और बैंकिंग सेवाओं समेत अन्य क्षेत्रों में लागू हुए इन नए नियमों के तहत आम जनता को ज्यादा सतर्क और तैयार रहना होगा।

1. ATM से कैश निकालना हुआ महंगा:
बैंकों ने ट्रांजैक्शन चार्ज में बदलाव किया है। अब सीमित मुफ्त ट्रांजैक्शन के बाद अतिरिक्त निकासी पर पहले से ज्यादा चार्ज देना होगा।

2. वेटिंग टिकट वालों के लिए बुरी खबर:
भारतीय रेलवे ने नियम कड़े कर दिए हैं। अब वेटिंग टिकट पर स्लीपर और एसी कोच में चढ़ना पूरी तरह मना है। बिना कंफर्म टिकट यात्रा करने वालों पर जुर्माना और उतारने की कार्रवाई होगी।

3. गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव:
घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में संशोधन किया गया है। इससे रसोई का बजट प्रभावित हो सकता है।

4. UPI ट्रांजैक्शन पर लिमिट:
कुछ बैंकों ने UPI ट्रांजैक्शन की सीमा घटा दी है। अब बड़े अमाउंट की पेमेंट करने में रुकावट आ सकती है।

5. PF खाते से जुड़ा नया नियम:
EPFO ने पीएफ निकासी और नॉमिनी अपडेट को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। समय पर अपडेट नहीं करने पर क्लेम में देरी हो सकती है।

इन सभी बदलावों का उद्देश्य व्यवस्था को अधिक अनुशासित बनाना है, लेकिन इससे आम लोगों को कुछ अतिरिक्त सावधानी और खर्च के लिए तैयार रहना होगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *