Gariaband ACB Action : एसीबी की बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार…

Parivesh
Gariaband ACB Action

Gariaband ACB Action : गरियाबंद। नगर पालिका गरियाबंद के पदस्थ इंजीनियर संजय मोटवानी को एसीबी की टीम ने 30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ठेकेदार अजय गायकवाड़ की शिकायत के बाद एसीबी ने ट्रैप प्लान किया और इंजीनियर को रंगे हाथों दबोच लिया।

Gariaband ACB Action : जानकारी के अनुसार, ठेकेदार ने शिकायत में बताया था कि उसके निर्माण कार्य का बिल पास कराने के एवज में इंजीनियर ने एक लाख रुपए की मांग की थी। तय समय पर इंजीनियर ने ठेकेदार को रकम लेने के लिए साईं गार्डन के पास बुलाया। जैसे ही रकम इंजीनियर के कार के डेस्क बोर्ड में रखी गई, पहले से तैनात एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया।

READ MORE : Hidma Encounter Update : नक्सली कमांडर हिड़मा की मौत पर बड़ा विवाद, कमेटी ने बताया फर्जी मुठभेड़, 23 नवंबर को देशव्यापी प्रतिरोध दिवस का ऐलान…

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल आरोपी को नगर पालिका ले जाकर पूछताछ की जा रही है। एसीबी की टीम जांच कर रही है कि इंजीनियर ने किन-किन कामों के एवज में रिश्वत ली थी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *