Facebook fraud : फेसबुक के जरिए लाखों की ठगी, तकनीकी जांच से आरोपी पुलिस के शिकंजे में

0
91

Facebook fraud : जबलपुर। राज्य साइबर सेल ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को राजस्थान के मुरैना से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने फेसबुक के माध्यम से फर्जी पहचान बनाकर लगभग 8 से 9 लाख रुपये की ठगी की थी।

तिलहरी निवासी एक शिकायतकर्ता ने राज्य साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी कि फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनसे धोखाधड़ी की गई है। शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने तकनीकी जांच की और आरोपियों का लोकेशन ट्रेस कर उन्हें राजस्थान के मुरैना से पकड़ लिया।

Facebook fraud : राज्य साइबर पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए विश्वास हासिल कर रकम हड़पने का प्रयास किया था।

निरीक्षक भावना तिवारी ने बताया कि साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है और किसी भी संदिग्ध लिंक या फ्रेंड रिक्वेस्ट से बचना चाहिए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here