HomeTechSamsung Galaxy Unpacked 2025 : फोल्डिंग टेक्नोलॉजी में नया धमाका, सैमसंग का...

Samsung Galaxy Unpacked 2025 : फोल्डिंग टेक्नोलॉजी में नया धमाका, सैमसंग का AI गेम चेंजिंग मोड में

Date:

Related stories

Samsung Galaxy Unpacked 2025 : नई दिल्ली। 9 जुलाई को ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में आयोजित Samsung Galaxy Unpacked 2025 इवेंट ने टेक वर्ल्ड की धड़कनें बढ़ा दी हैं। भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू हुए इस इवेंट को कंपनी की वेबसाइट, यूट्यूब और सोशल मीडिया पर लाइव देखा जा सकता है। सैमसंग ने अपने अगली पीढ़ी के फोल्डेबल डिवाइसेज और AI से लैस नए इंटरफेस के साथ भविष्य की झलक दिखाई है।

Read More : MP NEWS : भोपाल की युवती का शादी के नाम पर सौदा, 2.75 लाख में राजस्थान में बेचा गया, बचपन की सहेली और रिश्तेदार शामिल, 6 महीने बाद सकुशल बरामद

Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 लॉन्च
इस बार इवेंट की सबसे बड़ी हाइलाइट Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 रहे। इन फोन्स में पहले से बेहतर डिजाइन, AI पावर्ड फीचर्स और ब्रेकथ्रू हार्डवेयर देखने को मिला है। Fold 7 में अब 6.5 इंच का आउटर डिस्प्ले और 8 इंच का फोल्डिंग इनर स्क्रीन दिया गया है। इसमें क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 256GB से 1TB तक स्टोरेज और 200MP का कैमरा सेंसर शामिल होने की उम्मीद है।

Z Flip 7 में भी डिजाइन और कैमरा में बड़ा अपग्रेड देखने को मिला है, लेकिन कीमत पुराने मॉडल Flip 6 के आसपास ही रह सकती है।

Read More : Zero Balance Revolution : मिनिमम बैलेंस झंझट खत्म! सरकारी बैंकों ने हटाया जुर्माना, चिदंबरम बोले- ‘जनता को लूटा गया

Z Flip 7 FE: किफायती फोल्डेबल की तैयारी
Samsung इस बार मिड-रेंज यूजर्स के लिए Galaxy Z Flip 7 FE नाम का एक किफायती वेरिएंट भी ला सकती है। यह डिवाइस S सीरीज़ की “Fan Edition” की तरह ही फीचर्स और कीमत के बीच संतुलन लाएगा।

Galaxy Watch 8 और Ultra 2 भी हुए पेश
इस इवेंट में स्मार्टवॉच सेगमेंट में भी हलचल रही। सैमसंग ने Galaxy Watch 8, Watch 8 Classic और Watch Ultra 2 को पेश किया। Ultra 2 में बेहतर बैटरी लाइफ, फिटनेस ट्रैकिंग, और AI बेस्ड हेल्थ डेटा एनालिटिक्स की सुविधा होगी।

AI के साथ नया मोबाइल एक्सपीरियंस
Galaxy AI इस बार इवेंट की जान रहा। कंपनी ने ‘Ultra Experience’ और ‘Next-Gen AI’ फीचर्स के साथ स्मार्ट कैमरा मोड्स, लाइव ट्रांसलेशन, और यूजर बिहेवियर पर आधारित कस्टम इंटरफेस जैसे फीचर्स का टीज़र दिया।

Samsung Galaxy Unpacked 2025 Fold 7 की कीमत भारत में लगभग ₹1,75,000 से ₹1,79,000 के बीच हो सकती है। यह Fold 6 से महंगा जरूर है, लेकिन नए AI एक्सपीरियंस और अपग्रेडेड हार्डवेयर को देखते हुए कीमत को सही ठहराया जा रहा है। Flip 7 की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here