MP NEWS : भोपाल की युवती का शादी के नाम पर सौदा, 2.75 लाख में राजस्थान में बेचा गया, बचपन की सहेली और रिश्तेदार शामिल, 6 महीने बाद सकुशल बरामद

Sanjay Sahu
MP NEWS

MP NEWS : भोपाल : भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र से लापता युवती को राजस्थान के झालावाड़ से 6 महीने बाद पुलिस ने सकुशल बरामद किया है। मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि युवती को उसकी ही बचपन की सहेली और कुछ रिश्तेदारों ने 2.75 लाख रुपये में शादी के नाम पर बेच दिया था।

MP NEWS : आरोपी नरेंद्र और कुसुम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पीड़िता ने बताया कि शादी के नाम पर जबरन सौदा कर उसे प्रताड़ित किया गया। पीड़िता के परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन शुरुआती जांच में हबीबगंज पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है।

MP NEWS : अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो युवती को जल्द बचाया जा सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और मानव तस्करी की दिशा में भी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *