Narmadapuram : पीएमश्री हाईस्कूल हथवास के प्राचार्य सुरेश श्रीवास्तव निलंबित, शिक्षिका से अनुचित व्यवहार का आरोप

VIKASH KHALKHO

नर्मदापुरम। पीएमश्री हाईस्कूल हथवास में पदस्थ प्राचार्य सुरेश श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कमिश्नर केजी तिवारी के निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से की गई। श्रीवास्तव पर आरोप था कि उन्होंने एक शिक्षिका को व्हाट्सएप पर “आई लव यू” का मैसेज भेजा और उनके साथ अनुचित व्यवहार किया।

बीते दिनों, शिक्षिका की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन सदस्यीय टीम का गठन कर मामले की जांच कराई। जांच के दौरान आठ से अधिक शिक्षक और शिक्षिकाओं ने रात्रि के समय अनुचित मैसेज और प्रताड़ना की पुष्टि की।

Read More : Indore : रीगल तिराहा से सरवटे बस स्टैंड तक, पुलिस ने दर्जनों वाहनों पर कसा शिकंजा

जिला शिक्षा अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबन का प्रस्ताव जिला शिक्षा (जेडी) कार्यालय को भेजा। जेडी कार्यालय ने इस प्रस्ताव को आगे आयुक्त कार्यालय में प्रस्तुत किया।

आयोग के आदेश के बाद, प्राचार्य सुरेश श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन के दौरान उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियत किया गया है।

Read More : Kharora News : खरोरा में गांधी गरबा समिति ने नवरात्रि पर भव्य गरबा आयोजन से बांधा समा, पारंपरिक नृत्यों ने मोहा मन

शिक्षक समुदाय और अभिभावकों ने इस कदम को सराहनीय बताया है। अधिकारियों का कहना है कि विद्यालयों में अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है, और इस प्रकार की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *