Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh शिक्षिका को I Love You मैसेज भेजने वाले रंगमिजाज प्राचार्य निलंबित…

शिक्षिका को I Love You मैसेज भेजने वाले रंगमिजाज प्राचार्य निलंबित…

0
129

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक महिला शिक्षिका को व्हाट्सएप पर ‘आई लव यू’ का मैसेज भेजने वाले रंगमिजाज प्राचार्य को कमिश्नर केजी तिवारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मामला पीएमश्री हाईस्कूल हथवास में पदस्थ प्राचार्य सुरेश श्रीवास्तव से जुड़ा है। बीते दिनों एक शिक्षिका ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से प्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक मैसेज भेजने और प्रताड़ित करने की शिकायत की थी।

Read more : छत्तीसगढ़ में अवैध हीरे की तस्करी पर बड़ा एक्शन…

जांच में हुई आरोपों की पुष्टि

शिक्षिका की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी ने एक तीन सदस्यीय टीम गठित कर मामले की विस्तृत जांच करवाई। जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि सिर्फ शिकायतकर्ता ही नहीं, बल्कि 8 से अधिक शिक्षक/शिक्षिकाओं ने भी रात्रि के समय प्राचार्य द्वारा अनुचित मैसेज भेजने और प्रताड़ित करने की पुष्टि की।

जांच रिपोर्ट के आधार पर, जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य के निलंबन का प्रस्ताव संयुक्त संचालक (JD) कार्यालय को भेजा था, जिसे अंतिम स्वीकृति के लिए आयुक्त कार्यालय भेजा गया। कमिश्नर केजी तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल निलंबन के आदेश जारी कर दिए।

Read more : CG Crime News : हेड मास्टर ने घर में घुसकर की शिक्षिका से छेड़छाड़, रंगे हाथ दबोचा गया, जानें फिर क्या हुआ…

निलंबन की अवधि के दौरान, प्राचार्य सुरेश श्रीवास्तव को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नर्मदापुरम में अटैच किया गया है। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में अनुशासनहीनता फैलाने वालों को सख्त संदेश दिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here