CG Crime News : हेड मास्टर ने घर में घुसकर की शिक्षिका से छेड़छाड़, रंगे हाथ दबोचा गया, जानें फिर क्या हुआ…

CG Crime News : मुलमुला (छत्तीसगढ़)। शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक मामला छत्तीसगढ़ के अकलतरा ब्लॉक से सामने आया है, जहां शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा के एक अधेड़ प्रधान पाठक को अपनी ही शिक्षिका से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

CG Crime News : सूने घर का फायदा उठाकर की छेड़छाड़

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रधान पाठक राजकुमार राठौर (52 वर्ष), जो नरियरा का निवासी है, ने 25 सितंबर की शाम इस घटना को अंजाम दिया। शाम 5 से 6 बजे के बीच शिक्षिका अपने घर पर अकेली थीं। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर प्रधान पाठक उनके घर में घुस आया और महिला शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शिक्षिका के शोर मचाने पर आरोपी प्रधान पाठक मौके से फरार हो गया।

READ MORE : उफनते नाले में बहे मासूम भाई-बहन, दोनों की मौत, गांव में पसरा मातम…

पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

शिक्षिका ने अपने परिजनों के घर लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी दी और उनके साथ मुलमुला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी प्रधान पाठक के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 29 सितंबर की शाम घेराबंदी कर आरोपी राजकुमार राठौर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

READ MORE : police head constable recruitment : पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, 509 पदों पर निकली वैकेंसी

पहले भी कर चुका है ऐसी हरकतें

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी प्रधान पाठक पहले भी कई महिलाओं के साथ इस तरह की हरकतें कर चुका है। हालांकि, डर और सामाजिक बदनामी के डर से पहले कोई भी पीड़िता शिकायत दर्ज नहीं कराती थी। इस बार महिला शिक्षिका के साहसिक कदम से मामला पुलिस तक पहुंचा और आरोपी पर कार्रवाई संभव हो पाई।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

RAIPUR: “सीता” प्रदर्शनी 1 अगस्त को,ड्राइंग सहित तंबोला प्रतियोगिता का भी आयोजन

रायपुर। राजधानी रायपुर के मारुति मंगलम गुढियारी में 1...

Related Articles

Popular Categories