Kharora News : खरोरा में गांधी गरबा समिति ने नवरात्रि पर भव्य गरबा आयोजन से बांधा समा, पारंपरिक नृत्यों ने मोहा मन

Kharora News : रोहित वर्मा/खरोरा: पूरे छत्तीसगढ़ में जहां नवरात्रि पर्व की धूम है, वहीं खरोरा के वार्ड क्रमांक 14 स्थित गांधी चौक में गांधी गरबा समिति द्वारा पांच दिवसीय नव दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन किया गया। भव्य पंडालों, रंग-बिरंगी सजावट और श्रद्धा से ओतप्रोत माहौल के बीच श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए।

Kharora News : गांधी गरबा समिति पिछले नौ वर्षों से लगातार गरबा आयोजन कर रही है, और इस बार भी आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक और सांस्कृतिक वेशभूषा में गरबा और डांडिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक दिखाते हुए सुआ, ददरिया और बस्तरिहा नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।

Kharora News : कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक विषयों पर आधारित थीम गरबा भी प्रस्तुत किए गए। महिलाओं के ग्रुप्स ने डांडिया की शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत कर दिया। देर रात तक चलने वाले इस आयोजन में गरबा की अलग-अलग थीम ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

 

 

Kharora News : महिलाओं के पारंपरिक परिधानों—चुनरी, घाघरा-चोली और पारंपरिक आभूषणों—ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। गोल घेरे में तालियों की थाप पर थिरकती महिलाओं का दृश्य बेहद मनमोहक रहा। सुआ नृत्य के जरिए सामाजिक और धार्मिक भावनाओं का सुंदर चित्रण देखने को मिला।

 

Kharora News : इस आयोजन की सफलता में समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। आयोजकों का कहना है कि नवरात्रि जैसे पर्वों पर सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में भाईचारा, एकता और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories