MP News : पन्ना में रहस्यमयी लापतागिरी : पत्नी ने पुलिस को बताया पड़ोसी संदिग्ध

VIKASH KHALKHO

शुभम रिछारिया/पन्ना। माडपुरा निवासी रीना चौधरी ने अपने पति के लापता होने की शिकायत लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। रीना का आरोप है कि उसका पति शेख लाल चौधरी (30) बीते 28 सितंबर की दोपहर से अचानक लापता हो गया है और तब से उसका कोई पता नहीं चल सका है।

रीना चौधरी ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए शिकायती पत्र में बताया कि पूर्व में उसका विवाद पड़ोसी कन्हैया दहायत से चल रहा था। उसके द्वारा बार-बार अपहरण और मारपीट की धमकियां दी जाती रही हैं। रीना ने आशंका जताई है कि उसके पति का अपहरण भी कन्हैया दहायत ने ही किया है। उसने मांग की कि पुलिस आरोपी को तत्काल पकड़कर सख्ती से पूछताछ करे ताकि उसके पति का सुराग मिल सके।

पीड़िता ने कहा कि परिवार इस घटना से गहरे सदमे और परेशानी में है। “हम सभी बहुत अधिक परेशान हैं, इसलिए आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर गुहार लगानी पड़ी,” रीना ने कहा।

Read More : MP News : जबलपुर में मातृशक्ति का भव्य रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर आज

इस मामले में लखन चौधरी, जो लापता युवक शेख लाल के ससुर हैं, ने भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे दामाद घर के बाहर बैठे थे। उसी दिन शाम 4 बजे बेटी रीना का फोन आया कि पति घर से लापता हो गए हैं। इसके बाद परिजन शाम 6 बजे कोतवाली सुनवानी थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

Read More : CG Crime News : हेड मास्टर ने घर में घुसकर की शिक्षिका से छेड़छाड़, रंगे हाथ दबोचा गया, जानें फिर क्या हुआ…

लखन चौधरी के अनुसार, पुलिस ने देर रात करीब 12:30 बजे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज करने के दौरान पुलिस ने उनके मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिए, जिससे वे और अधिक परेशान हैं। अब परिजन पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष कार्रवाई और लापता शेख लाल की तलाश की मांग कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *