HomeMadhya PradeshPanna Baby Body Found : धरम सागर तालाब में मिला नवजात शिशु...

Panna Baby Body Found : धरम सागर तालाब में मिला नवजात शिशु का तैरता शव…

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Panna Baby Body Found : पन्ना: जिला मुख्यालय पन्ना में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली हृदय विदारक घटना सामने आई है। शहर के ऐतिहासिक धरम सागर तालाब के बाबा घाट पर एक नवजात शिशु का शव पानी में तैरता हुआ मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Panna Baby Body Found : स्थानीय रहवासी ने दी सूचना

स्थानीय रहवासी सलमान खान ने बताया कि जब वह बाबा घाट के पास गए थे, तब उन्हें पानी में तैरता हुआ यह नवजात शिशु दिखाई दिया। उन्होंने बिना देर किए तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी।

READ MORE : PANNA : जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए 2 अक्टूबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा

जानकारी लगने के बाद, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और नवजात के शव को पानी से बाहर निकाला। पंचनामा की कार्यवाही पूरी करने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

‘कलयुगी माँ’ की चर्चा

इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। लोग यह देखकर स्तब्ध हैं और तरह-तरह की चर्चाएँ कर रहे हैं कि किस तरह किसी कलयुगी माँ ने अपने कलेजे के टुकड़े को इस तरह पानी में फेंक दिया।

READ MORE : Panna News : शिक्षक का ‘क्लासरूम’ में आराम, बच्चों का भविष्य खतरे में: पन्ना में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पन्ना कोतवाली टीआई रोहित मिश्रा ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहन जाँच में जुटी हुई है और जाँच पूरी होने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here