Sanjay Gandhi Hospital : संजय गांधी अस्पताल में बीमार बच्चे और मां के साथ दुर्व्यवहार का मामला, शुगर बढ़ने से हुआ विवाद — प्रबंधन ने लगाई फटकार

VIKASH KHALKHO

Sanjay Gandhi Hospital : रीवा। संजय गांधी अस्पताल में बीमार बेटे और उसकी मां के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में अब नया खुलासा हुआ है। दरअसल, महिला का शुगर लेवल अचानक बढ़ जाने से वह मानसिक रूप से अस्थिर हो गई थी, इसी दौरान आईसीयू में मौजूद सुरक्षाकर्मी और वार्ड बॉय ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, जिससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, बच्चे की मां ऋतु वर्मा अपने बेटे के इलाज के लिए आईसीयू में मौजूद थीं। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और शुगर लेवल बढ़ने के कारण वे घबराने लगीं। उसी समय अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर जाने को कहा, जिस पर उनके बीच विवाद हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया।

Sanjay Gandhi Hospital :
जैसे ही मामला अस्पताल प्रबंधन के संज्ञान में आया, वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा कर्मी और वार्ड बॉय को फटकार लगाई और बच्चे का उपचार तुरंत फिर से शुरू कराया गया।

Sanjay Gandhi Hospital :
इस संबंध में बाल एवं शिशु रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश बजाज ने माना कि सुरक्षाकर्मी और वार्ड बॉय से मरीज की मां के साथ अनुचित व्यवहार हुआ। उन्होंने बताया कि बच्चे की तबीयत में अब सुधार है और उसे आईसीयू से निकालकर सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चे के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।

Sanjay Gandhi Hospital :
बीमार बच्चे की मां ऋतु वर्मा ने बताया कि “शुगर बढ़ जाने की वजह से मुझे चक्कर आ रहे थे, इसी दौरान वार्ड बॉय और गार्ड मुझसे झगड़ने लगे। बाद में डॉक्टरों ने समझाकर मेरा इलाज फिर से शुरू कराया।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *