Gold and Silver Prices : सोने-चांदी के दाम में गिरावट: 10 ग्राम सोना अब 1,22,149 रुपए पर

Rahul Goshwami
Gold Silver Price

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 21 नवंबर को फिर गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम सोने का भाव 412 रुपए गिरकर 1,22,149 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले यह कीमत 1,22,561 रुपए थी।

वहीं, चांदी के दाम भी इस गिरावट से आज अछूते नहीं रहे। चांदी की कीमत 2,738 रुपए गिरकर 1,51,375 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। कल इसका भाव 1,54,113 रुपए था। इस साल 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

Read More : Gold Price Surge : सोना ₹4 लाख से भी ऊपर, 1 दिन में ₹7,000 का उछाल! रिलैक्स…आप को नहीं पड़ेगा फ़र्क़

अलग-अलग शहरों में अलग दाम क्यों?
IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के रेट अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत तय करने और कई बैंकों द्वारा गोल्ड लोन रेट निर्धारित करने के लिए किया जाता है।

इस साल सोने-चांदी में जबरदस्त तेजी
2025 में सोने की कीमतों में अब तक 45,987 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,22,149 रुपए हो गया है।

चांदी की बात करें तो इस दौरान इसका भाव 65,358 रुपए बढ़ गया। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी 86,017 रुपए में बिक रही थी, जो अब 1,51,375 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

Read More :  India Gold Import Surge : रिकॉर्ड हाई पर पहुंची सोने की भूख : तीन गुना बढ़ा आयात, GDP की सेहत बिगाड़ सकता है देश का गणित…

आने वाले दिनों में क्या उम्मीद?
गोल्ड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लेकिन शादियों का सीजन चालू होने की वजह से सोने को सपोर्ट मिलेगा और इसकी कीमत फिर एक बार 1,25,000 रुपए तक जा सकती है।

सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
विशेषज्ञों का सुझाव है कि हमेशा BIS हॉलमार्केड गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्क से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। हॉलमार्क नंबर अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे AZ4524, जिससे सोने की गुणवत्ता सुनिश्चित होती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *