Railway Job : 1785 पद खाली! SER Railway Apprentice के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू – देर मत कीजिए

Rahul Goshwami
रेलवे में नौकरी

नई दिल्ली: दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने तकनीकी और गैर-तकनीकी विभागों में अपरेंटिस के 1785 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है जो मैट्रिक और आईटीआई योग्यता के आधार पर रेलवे में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?
दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कार्यशालाओं, सिग्नल एवं टेलीकॉम, ट्रैक मशीनों सहित विभिन्न विभागों में भर्ती हो रही है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।

Read More : CG JOBS : रायपुर के आत्मानंद स्कूलों में 80 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, जिनके लिए विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा

विशेष श्रेणियों को आयु में छूट भी मिलेगी:

  • SC/ST: 5 वर्ष
  • OBC: 3 वर्ष
  • दिव्यांग अभ्यर्थी: 10 वर्ष
  • भूतपूर्व सैनिक: 10 वर्ष

क्या है योग्यता ?
अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है, जिसमें कम से कम 50% अंक होना चाहिए। इसके साथ ही NCVT/SCVT से आईटीआई सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है।

जानें आवेदन की प्रक्रिया
अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए rrcser.co.in पर जाएं। यहां नोटिफिकेशन पढ़कर आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान कर आवेदन फॉर्म सबमिट करें। आवेदन की अंतिम तारीख 17 दिसंबर 2025 है। ध्यान रखें कि केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

Read More :  Chhattisgarh Medical Jobs : छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में 1009 नए पदों पर भर्ती की स्वीकृति, युवाओं को मिलेगा रोजगार अवसर

चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन मेरिट आधारित किया जाएगा। प्रत्येक ट्रेड के लिए अलग-अलग मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जो 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होंगे, तो ज्यादा उम्र वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

  • आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के लिए ₹100
  • महिलाओं सहित अन्य श्रेणियों को शुल्क में छूट

यह भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है, जो रेलवे में प्रशिक्षण पाकर भविष्य में स्थायी नौकरी हासिल करना चाहते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *