Tuesday, June 16, 2026
41.3 C
Raipur

CG NEWS : छत्तीसगढ़ से सटे अमरकंटक में कड़ाके की ठंड, ओस की बूंदें जमीं बर्फ में; अगले चार दिन और गिरेगा तापमान

CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे मध्यप्रदेश के अमरकंटक में कड़ाके की ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। यहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ में तब्दील हो गईं और कई इलाकों में सफेद परत दिखाई दी। रामघाट, माई की बगिया और श्रीयंत्र मंदिर के आसपास सुबह-सुबह बर्फ जमी नजर आई। क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

CG NEWS : प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से अगले चार दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है। बीते 24 घंटों में प्रदेश का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।

CG NEWS : ठंड का असर स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। बीते एक महीने में अंबेडकर अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में हाइपोथर्मिया के 400 से अधिक मामले सामने आए हैं। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे ठंड से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, क्योंकि उनका शरीर वयस्कों की तुलना में जल्दी ठंडा हो जाता है। नवजात शिशुओं, खासकर सीजेरियन डिलीवरी से जन्मे बच्चों में हाइपोथर्मिया का खतरा अधिक रहता है।

CG NEWS : डॉक्टरों का कहना है कि पर्याप्त सावधानी न बरतने पर कई मामलों में बच्चों को एनआईसीयू और एसएनसीयू में भर्ती करना पड़ रहा है। शरीर का तापमान सामान्य से नीचे चले जाना हाइपोथर्मिया का प्रमुख लक्षण है, जिसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

CG NEWS : ठंड के साथ-साथ कोहरे और धुंध का असर भी देखा जा रहा है। रायगढ़ के छाल क्षेत्र, सरगुजा संभाग के प्रतापपुर और आसपास के इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई जगह विजिबिलिटी घटकर 20 मीटर तक रह गई। मैनपाट और जीपीएम जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में भी ओस जमने से बर्फ जैसी स्थिति बनी रही।

CG NEWS : रायपुर में दिन और रात के तापमान के अंतर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरुवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रहा। दिन और रात के बीच करीब 17 डिग्री का अंतर लोगों को बीमार कर रहा है।

CG NEWS : ठंड के कारण अस्पतालों की ओपीडी में भीड़ बढ़ गई है। वायरल फीवर, सर्दी-खांसी और सांस से जुड़ी समस्याओं के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। अंबेडकर अस्पताल में मेडिसिन, पीडियाट्रिक और चेस्ट विभाग में 600 से अधिक मरीज सामने आए हैं, जबकि रोजाना 2000 से ज्यादा मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

CG NEWS : शीतलहर को देखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर के कई इलाकों में अलाव की व्यवस्था शुरू की है। 12 से अधिक स्थानों पर रातभर अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बेघर लोगों और राहगीरों को ठंड से राहत मिल सके। मेयर और निगम आयुक्त के निर्देश पर अधिकारी रात में व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

CG NEWS : स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि ठंड के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, बाहर निकलते समय पूरी तरह गर्म कपड़े पहनें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

CG NEWS : मौसम विशेषज्ञों ने बदलते मौसम में मलेरिया के खतरे को लेकर भी सतर्क किया है। दिन में अधिक और रात में कम तापमान मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों के लिए अनुकूल माना जाता है। ऐसे में लोगों को घर और आसपास पानी जमा न होने देने, मच्छरदानी का उपयोग करने और पूरी बांह के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

CG NEWS : डॉक्टरों का कहना है कि मौजूदा मौसम में सतर्कता बेहद जरूरी है। बुखार, ठंड लगना, पसीना आना, सिरदर्द या शरीर दर्द जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करानी चाहिए। साथ ही सर्दियों में इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए भाप लेना, नमक-पानी से गरारे करना, विटामिन सी युक्त आहार और अदरक-तुलसी की चाय को दिनचर्या में शामिल करना लाभकारी हो सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Latest YouTube Shorts

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

CG News: चलती कार बनी आग का गोला वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

CG News: चलती कार बनी आग का गोला वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories