Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur BJP Leader Son Pistol Case : पिस्टल बनाम सियासत: जबलपुर में पूर्व...

BJP Leader Son Pistol Case : पिस्टल बनाम सियासत: जबलपुर में पूर्व विधायक पुत्र पर एफआईआर, पुलिस जांच में जुटी

BJP Leader Son Pistol Case : जबलपुर: शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस की रैली के दौरान पिस्टल लहराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बेलबाग थाना पुलिस ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अंचल सोनकर के बेटे राजा सोनकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई कांग्रेस नेताओं की औपचारिक शिकायत और घटना के वायरल वीडियो के आधार पर की गई है।

क्या है पूरा मामला? दो दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में बढ़ते अपराधों के विरोध में एक विशाल रैली निकाली थी और एसपी कार्यालय का घेराव किया था। जब यह रैली ब्यौहार बाग क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी आरोप लगा कि राजा सोनकर ने अपनी बिल्डिंग की बालकनी से प्रदर्शनकारियों की ओर पिस्टल लहराई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया, जिसके बाद कांग्रेस ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।

आमने-सामने की जंग: जहाँ एक ओर कांग्रेस की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है, वहीं दूसरी ओर राजा सोनकर ने भी देर रात पुलिस को एक आवेदन दिया है। उनका दावा है कि कांग्रेस नेताओं ने उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवाई है और उनके घर के सामने उकसावे वाली कार्रवाई की गई।

पुलिस की कार्रवाई: सीएसपी ओमती सोनू कुर्मी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बेलबाग पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वीडियो में दिख रही पिस्टल असली थी या लाइसेंस वाली, और क्या वह आत्मरक्षा के दायरे में दिखाई गई थी या डराने के उद्देश्य से। फिलहाल पुलिस तथ्यों और गवाहों के बयान दर्ज कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here