Dharmendra Health : दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, ICU वेंटिलेटर पर शिफ्ट, अस्पताल में बढ़ी परिवार की हलचल

मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले 60-70 के दशक के लोकप्रिय एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। पिछले हफ्ते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुरुआत में ही ICU में रखा गया था ताकि बाहरी लोगों की आवाजाही कम हो और उन्हें पूरा आराम मिल सके। लेकिन आज सुबह हालात अचानक गंभीर हो गए, जिसके बाद उन्हें ICU के वेंटीलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट किया गया।

अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं हुआ है, लेकिन परिवार के करीबी सदस्यों की अस्पताल में बढ़ी हलचल ने फैंस की चिंता और बढ़ा दी है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि धर्मेंद्र ट्रीटमेंट पर रिस्पॉन्ड कर रहे हैं, जो राहत की बात है।

ReadMore : Entertainment News : ‘दे दे प्यार दे 2’ का रोमांस फिर स्क्रीन पर, 14 नवंबर का बड़ा धमाका

हेमा मालिनी ने भी दिया था हेल्थ अपडेट
कुछ दिन पहले जब फोटोग्राफर्स ने हेमा मालिनी से धर्मेंद्र की हालत के बारे में पूछा था, तो उन्होंने हाथ जोड़कर कहा था कि“वो ठीक हैं।” हेमा मालिनी ने संकेत दिया था कि धर्मेंद्र की हालत पहले से बेहतर हो रही है। हालांकि आज उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर ने फिर से फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

धर्मेंद्र ने अमेरिका भी करवाया था चेकअप
यह पहली बार नहीं है जब धर्मेंद्र को हेल्थ इश्यू के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया हो। बढ़ती उम्र के कारण होने वाली दिक्कतों को देखते हुए वह पहले भी कई बार रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल जाते रहे हैं। कुछ महीने पहले वह अमेरिका भी हेल्थ कंसल्टेशन और ट्रीटमेंट के लिए गए थे।

89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र अपनी सेहत को लेकर बेहद सतर्क रहते हैं। उनकी फिटनेस, उनका उत्साह और उनके सकारात्मक विचार हमेशा उनके फैंस को प्रेरित करते रहे हैं। धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के उन चहेते सितारों में शामिल हैं जिनकी सेहत को लेकर दर्शक हमेशा फिक्रमंद रहते हैं।

Read More :  Entertainment News : क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’: तुलसी-मिहिर के बीच आएगी नई ग्लैमरस लेडी

पिछले महीनों में कई सर्जरी भी हो चुकी हैं

धर्मेंद्र की कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी इसी साल अप्रैल में हुई थी। इसके अलावा उनका मोतियाबिंद ऑपरेशन भी किया गया था। अस्पताल से बाहर निकलते समय उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था— “मुझमें अभी भी बहुत दम है… जान रखता हूं मैं।” उनके इस आत्मविश्वास ने करोड़ों फैंस का मन जीत लिया था।

वर्कफ्रंट—89 साल की उम्र में भी एक्टिव

धर्मेंद्र हाल ही में शाहिद कपूर–कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे। फिलहाल वह निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे, जिसमें वह अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। इसके अलावा ‘अपने 2’ भी उनकी पाइपलाइन में है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories