Monday, October 5, 2026
Home Entertainment Entertainment News : क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’: तुलसी-मिहिर के...

Entertainment News : क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’: तुलसी-मिहिर के बीच आएगी नई ग्लैमरस लेडी

नई दिल्ली। स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ धमाकेदार वापसी कर चुका है। शो की री-लॉन्चिंग के बाद से ही मिहिर और तुलसी की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत रही है। हालांकि, अब कहानी में नया मोड़ आ रहा है। मिहिर की दोस्त नौयना की एंट्री से दर्शकों के बीच उत्सुकता और सस्पेंस बढ़ गया है।

Read News : CG NEWS : फिकल स्लज मेनेजमेंट से होगा पर्यावरण का सुधार, घरघोड़ा के बड़े गुमड़ा में हुआ यूनिट का संचालन

नौयना का किरदार टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट निभा रही हैं। 45 साल की उम्र में भी फिटनेस और ग्लैमर से सबको पीछे छोड़ने वाली बरखा बिष्ट टीवी के अलावा फिल्मों और बंगाली सिनेमा में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने ‘कितनी मस्त है जिंदगी’ से टीवी डेब्यू किया और फिर फिल्म ‘राजनीति’ से बॉलीवुड में कदम रखा।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी की धमाकेदार वापसी, मिहिर के दोस्त नौयनाशो में नौयना को मिहिर की करीबी दोस्त के तौर पर दिखाया जा रहा है, लेकिन कहानी में उनके इरादे साफ नहीं हैं। कई दर्शक इसे ‘मंदिरा ट्रैक’ की वापसी मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी मिहिर से उनका इमोशनल कनेक्शन खूब चर्चा में है। हाल ही में प्रसारित एक एपिसोड में जब नौयना मिहिर के गले लगकर रोईं, तो दर्शकों ने उन्हें ‘तुलसी की नई सौतन’ कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Barkha Bisht HD Photos Free Downloadबरखा बिष्ट की निजी जिंदगी भी कम सुर्खियों में नहीं रही। उन्होंने 2008 में अभिनेता इंद्रनील सेनगुप्ता से शादी की थी और 2011 में एक बेटी की मां बनीं। लेकिन 2022 में दोनों का तलाक हो गया। फिलहाल बरखा अपनी बेटी के साथ रहती हैं और सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं।

Read News : Khandwa News : छत्तीसगढ़ के व्यापारी को गड़ा धन दिखाकर फंसाया, फिर जंगल लेजाकर लुटे 17 लाख…..

दर्शकों का कहना है कि बरखा का किरदार शो में बड़ा ट्विस्ट लाने वाला है। क्या वाकई नौयना, तुलसी और मिहिर के रिश्ते के बीच खटास डालेंगी या कहानी में कोई और बड़ा रहस्य छिपा है? इसका जवाब आने वाले एपिसोड्स में मिलेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here