Monday, October 5, 2026
Home Chhattisgarh Khandwa News : छत्तीसगढ़ के व्यापारी को गड़ा धन दिखाकर फंसाया, फिर...

Khandwa News : छत्तीसगढ़ के व्यापारी को गड़ा धन दिखाकर फंसाया, फिर जंगल लेजाकर लुटे 17 लाख…..

Khandwa News
Khandwa News

 Khandwa News : खंडवा। जिले के हरसूद इलाके में 17 लाख 50 हजार रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पहले रायपुर, छत्तीसगढ़ के कुछ लोगों को सोने के टुकड़े दिखाकर और गड़ा धन होने का झांसा देकर फंसाया। आरोपियों ने कहा कि उनके पास 50 लाख रुपए का सोना है, जिसे 20 लाख रुपए में बेच देंगे।

 Khandwa News : पीड़ित लोग जब 18 लाख रुपए लेकर पहुंचे, तो आरोपियों के साथियों ने नकदी छीन ली और तलवार व कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें डराया। भागते हुए पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 लाख रुपए नकद और मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। यह घटना इलाके में सनसनी मचा रही है और पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here