Monday, October 5, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर एक और एफआईआर दर्ज,...

Indore News : कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर एक और एफआईआर दर्ज, 12 बोर बंदूक का जम्मू कश्मीर से बना लाइसेंस निकला फर्जी

Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर में वार्ड 58 के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। लव जेहाद फंडिंग केस में पकड़े जाने के बाद अब उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में नया प्रकरण दर्ज हुआ है। जिसने कादरी के पास मिली 12 बोर बंदूक का लाइसेंस फर्जी निकला है।

Indore News : दरअसल कुछ समय पहले अनवर कादरी एक विवाद में किसी व्यक्ति को धमकाने के लिए बंदूक लेकर उसके घर में घुस गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने बंदूक को जब्त कर लिया था। जब उसके लाइसेंस की जांच की गई तो बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिसमें सदर बाजार थाना पुलिस की जांच में पाया गया कि बंदूक का लाइसेंस जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले से जारी बताया गया था और बाद में कठुआ जिले से उसका नवीनीकरण भी दिखाया गया।

 

Indore News : लेकिन हकीकत यह रही कि न तो रामबन जिले से लाइसेंस जारी हुआ था और उसका यूआईडी नंबर भी पूरी तरह फर्जी निकला। वही इस पूरे मामले में सदर बाजार पुलिस ने अनवर कादरी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, सीबीआई भी कठुआ से बने कई संदिग्ध लाइसेंसों की जांच कर रही है। वही अनवर कादरी पर दर्ज हुए लगातार मामलों से राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here