Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Ganja Smuggling : ओडिशा से यूपी-एमपी तक गांजा सप्लाई का खुलासा: नगरनार...

Ganja Smuggling : ओडिशा से यूपी-एमपी तक गांजा सप्लाई का खुलासा: नगरनार में 11.90 लाख का माल बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

0
241

Ganja smuggling :  जगदलपुर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सरहद से एक बार फिर गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। नगरनार पुलिस ने दो दिनों में की गई कार्रवाई में कुल 11 लाख 90 हजार रुपए मूल्य का गांजा बरामद किया है। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो ओडिशा से गांजा लाकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ले जाने की फिराक में थे।

Ganja smuggling :   नगरनार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा की दिशा से अलग-अलग वाहनों के जरिये गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने सरहदी इलाके में चेकपोस्ट लगाकर नाकेबंदी की और वाहनों की सघन जांच शुरू की। पहले दिन 29 अक्टूबर को पुलिस ने एक ट्रक को रोका। चालक घबराया हुआ दिखा, जिसके बाद तलाशी में 73 किलो गांजा मिला। इसकी बाजार कीमत लगभग 7 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई। पुलिस ने मध्य प्रदेश निवासी मुराद साह (30) को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया।

Read More : Electricity Bill Half Scheme : ऊर्जा नीति में बड़ा बदलाव संभव : सीएम साय बोले – जनता को मिलेगी राहत, बढ़ सकती है हाफ योजना की सीमा

Ganja smuggling :   अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को भी पुलिस ने एक और सफलता हासिल की। ओडिशा की दिशा से आ रही एक कार को रोककर जांच की गई। वाहन से 46.37 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है। कार में सवार दो युवकों मोहम्मद शोएब (24) और मुर्शीद (35) को गिरफ्तार किया गया। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा खरीदकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे, जहां उसका वितरण बड़े नेटवर्क के जरिए किया जाता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन तस्करों का संपर्क किन गिरोहों से है और क्या स्थानीय स्तर पर भी कोई सप्लाई चेन सक्रिय है।

Read More : Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : 5 दिन तक सजेगी सुर-ताल की महफिल! कैलाश खेर, आदित्य नारायण और अंकित तिवारी समेत ये दिग्गज बिखेरेंगे जलवा….

Ganja smugglingएएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन और वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि नशीले पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

नगरनार और आसपास का इलाका लंबे समय से ओडिशा व आंध्रप्रदेश से आने वाले नशे के सौदागरों के लिए मुख्य मार्ग माना जाता है। यहां से होकर गांजा और अन्य नशीले पदार्थ मध्य भारत के कई राज्यों तक पहुंचाए जाते हैं। पुलिस की इस ताजा कार्रवाई से इस नेटवर्क पर बड़ा प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News
Previous articleEkta Diwas Shyampur : राष्ट्रीय एकता दिवस पर श्यामपुर में’ एकता दौड़’ का आयोजन…
Next articleGharghoda Temple Vandalized : मंदिर में तोड़फोड़ से गांव में तनाव का माहौल – श्रद्धालुओं में आक्रोश
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here