Rewa News : रीवा का संजय गांधी अस्पताल हुआ पेपरलेस, डिजिटल इंडिया की तरफ बड़ा कदम

Rewa News : मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल, रीवा का संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल अब डिजिटल युग में प्रवेश कर गया है। अस्पताल के सभी ऑफिशियल काम अब पेपरलेस हो गए हैं, जो भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन की दिशा में एक बड़ा कदम है,यह मध्य प्रदेश का पहला मेडिकल कॉलेज होगा जिसके सभी ऑफिशियल काम पेपर लेस होंगे।

Rewa News : रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में अब कागजी फाइलों की जगह कंप्यूटर और डिजिटल डॉक्यूमेंट्स ने ले ली है। अस्पताल प्रशासन ने अपने सभी ऑफिशियल काम को डिजिटल कर दिया है। इस पहल से न सिर्फ काम में तेजी आएगी, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

Rewa News : इस कदम के पीछे कई फायदे हैं। सबसे बड़ा फायदा पर्यावरण को होगा, जहां अब कागज़ की बचत होगी। इसके अलावा, आग लगने या किसी अन्य घटना से महत्वपूर्ण दस्तावेजों के जलकर खाक होने का खतरा भी खत्म हो गया है। भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत शुरू किया गया यह नवाचार अस्पताल के कामकाज को त्वरित और सुरक्षित बनाएगा।

Rewa News : इस नई व्यवस्था के लिए सभी कर्मचारियों, खासकर लिपिकों को विशेष ट्रेनिंग दी गई है, ताकि वे आसानी से इस नए सिस्टम में काम कर सकें। संजय गांधी अस्पताल की यह पहल दूसरे सरकारी संस्थानों के लिए भी एक मिसाल पेश कर रही है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Police Recruitment: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: आरक्षक भर्ती प्रक्रिया रद्द करने से साफ इनकार

CG Police Recruitment: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में आरक्षक (कॉन्स्टेबल) भर्ती...

King Charles Income: कहां से आता है ब्रिटिश राजपरिवार के पास अरबों का धन?

King Charles Income: लंदन/बिजनेस डेस्क: ब्रिटेन के आलीशान महलों...

Related Articles

Popular Categories