NMDC Bacheli Celebration : ‘विकास के साथ सामाजिक सरोकार’: एनएमडीसी बचेली ने हर्षोल्लास के साथ मनाया राष्ट्रीय पर्व

NMDC Bacheli Celebration : फकरे आलम खान/बचेली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स में भव्य कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। परियोजना के केवी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख श्री श्रीधर कोडाली, मुख्य महाप्रबंधक ने झंडा फहराया एवं परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर परियोजना में स्थित विभिन्न विद्यालयों की ओर से मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। सभी विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत समूह नृत्य और पीटी अर्थात शारीरिक अभ्यास प्रस्तुत किया। साथ ही महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना की विभिन्न सांस्कृतिक समितियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए।

मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख श्री श्रीधर कोडाली, मुख्य महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए एनएमडीसी बचेली की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा में पर्यावरण हितैषी खनिक के रूप में एनएमडीसी का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी एनएमडीसी अपने उत्पादन और सीएसआर प्रकल्पों के माध्यम से भारत की विकास यात्रा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती रहेगी।

इस कार्यक्रम में बीआईओएम बचेली के विभिन्न विभागाध्यक्षगण, श्रमिक संघों के पदाधिकारीगण, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बचेली नगरवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories