Naib Tehsildar bribery : रिश्वतखोरी का खुलासा! एसीबी ने नायब तहसीलदार को 50 हजार कैश सहित किया गिरफ्तार

Naib Tehsildar bribery : बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ACB) ने सीपत तहसील में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शनिवार को सीपत के नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। नायब तहसीलदार यह अवैध रकम एक किसान की जमीन की फौती दर्ज करने और नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के बदले मांग रहा था।

Read More : Hindustani Bhau : रायपुर विवाद पर हिंदुस्तानी भाऊ की तीखी प्रतिक्रिया : “अमित बघेल जैसे लोग पूरे हिंदू धर्म को बदनाम करते हैं”

Naib Tehsildar bribery :  फौती दर्ज करने के लिए मांगी थी 1.50 लाख की रिश्वत
डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बिटकुला निवासी प्रवीण पाटनवार ने 30 अक्टूबर को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रवीण ने बताया कि उनकी दिवंगत मां के नाम पर 21 एकड़ कृषि भूमि है। इस भूमि का फौती (उत्तराधिकार) दर्ज कर रिकॉर्ड में उनका और उनके भाई-बहनों का नाम जोड़ने के लिए नायब तहसीलदार कुर्रे ने उनसे 1.50 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत की जांच करने पर आरोप सही पाए गए। सत्यापन (Verification) के दौरान, आरोपी नायब तहसीलदार ने प्रवीण पाटनवार के साथ रिश्वत की रकम 1.20 लाख रुपये में तय कर ली, जिसके बाद एसीबी ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप की तैयारी शुरू कर दी।

Read More : SECL Baroud-Bijari mine : एसईसीएल बरौद-बिजारी खदान ठप्प : उस्मान बेग के नेतृत्व में उग्र जनाक्रोश, प्रबंधन को 30 दिन का अल्टीमेटम

Naib Tehsildar bribery : कॉफी हाउस में ली रिश्वत, मौके पर हुई गिरफ्तारी
योजना के तहत, 10 नवंबर को आवेदक प्रवीण पाटनवार को 50 हजार रुपये की पहली किस्त देकर नायब तहसीलदार के पास भेजा गया। आरोपी देश कुमार कुर्रे ने यह रिश्वत की रकम एनटीपीसी सीपत स्थित कॉफी हाउस में ली। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत के पैसे स्वीकार किए, पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। एसीबी ने रिश्वत की पूरी राशि आरोपी से बरामद कर ली है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके और तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।

Naib Tehsildar bribery : भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज
एसीबी ने गिरफ्तार किए गए नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि रिश्वतखोरी के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी सरकारी अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने पर एसीबी के मोबाइल नंबर 9926111932 या फोन नंबर 07752-250362 पर संपर्क कर शिकायत करें। एसीबी बिलासपुर की यह कार्रवाई पिछले डेढ़ साल में की गई 37वीं सफल ट्रैप कार्रवाई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories