Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Hindustani Bhau : रायपुर विवाद पर हिंदुस्तानी भाऊ की तीखी प्रतिक्रिया :...

Hindustani Bhau : रायपुर विवाद पर हिंदुस्तानी भाऊ की तीखी प्रतिक्रिया : “अमित बघेल जैसे लोग पूरे हिंदू धर्म को बदनाम करते हैं”

Hindustani Bhau : रायपुर: ‘बिग बॉस 13’ के प्रतिभागी रह चुके विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने सिंधी समाज को लेकर दिए गए अमित बघेल के विवादित बयान पर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा कि अमित बघेल जैसे व्यक्तियों के कारण ही पूरा हिंदू धर्म बदनाम होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिसने गलती की है, उसे निश्चित रूप से सजा मिलनी चाहिए, लेकिन किसी एक व्यक्ति की गलती की वजह से किसी भी धर्म या देवी-देवता के बारे में गलत टिप्पणी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है।

Read More : SECL Baroud-Bijari mine : एसईसीएल बरौद-बिजारी खदान ठप्प : उस्मान बेग के नेतृत्व में उग्र जनाक्रोश, प्रबंधन को 30 दिन का अल्टीमेटम

Hindustani Bhau : सिंधी समाज को लेकर दिया गया बयान विवाद का कारण
हिंदुस्तानी भाऊ ने सिंधी समाज के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता का प्रतीक गीत ‘जन गण मन’ की पंक्तियों का उल्लेख किया, जिसमें ‘पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा’ आता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सिंधी लोग हमेशा से देश के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा, “सिंधी क्यों जाएंगे पाकिस्तान? सबका अपना-अपना एक स्टेट है। सिंधी लोगों ने आज तक कुछ नहीं बोला। सिंधी लोगों ने कभी नहीं बोला कि हमारे लिए भी एक स्टेट दो। अपना बिजनेस करते हैं। कभी कोई आंदोलन कोई नहीं, कुछ नहीं।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अमित बघेल जैसे व्यक्तियों का समर्थन न करें।

Hindustani Bhau : विवादित बयान और तोड़फोड़ की घटना
बता दें कि यह पूरा विवाद 27 अक्टूबर 2025 को शुरू हुआ था, जब अमित बघेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अग्रसेन महाराज के खिलाफ कथित तौर पर विवादित टिप्पणी की थी। इससे पहले, 26 अक्टूबर 2025 को रायपुर के वीआईपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति में तोड़फोड़ की गई थी। इस तोड़फोड़ के बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस दौरान क्रांति सेना और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी देखने को मिली थी।

Read More : SECL Baroud-Bijari mine : एसईसीएल बरौद-बिजारी खदान ठप्प : उस्मान बेग के नेतृत्व में उग्र जनाक्रोश, प्रबंधन को 30 दिन का अल्टीमेटम

Hindustani Bhau : पुलिस कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी
रविवार के हंगामे के बाद, छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को तुरंत दोबारा स्थापित कर दिया गया। रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह राम मंदिर के पास से तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रायपुर पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनोज सतनामी सारंगढ़ के पुसौर का रहने वाला है। पुलिस ने यह भी बताया है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और उसने यह कृत्य नशे की हालत में किया था।

Hindustani Bhau : पुलिस जल्द करेगी गिरफ्तारी
अमित बघेल के विवादित बयान को लेकर, अग्रवाल समाज और सिंधी समाज द्वारा उनके खिलाफ कई थानों में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। पुलिस ने इन शिकायतों पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, रायपुर के एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here