Burhanpur News : ऑनलाइन होटल बुकिंग में साइबर ठगी, लाखों रुपये का लगाया चूना

Sanjay Sahu
Burhanpur News

Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले में भी पेट्रोल को लेकर जनता में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई है शहर के सभी पेट्रोल पम्पो पर बड़ी संख्या में भीड़ देखी जा सकती है, लंबी लंबी कतारें लगी हुई है, जनता में भय है कि कही पेट्रोल खत्म ना हो जाये, इसे लेकर हर कोई टंकी फूल करवाने पहुचे है, वही प्रशासन ने अपील की है कि पेट्रोल के स्टॉक में कोई कमी नही है, जनता भयभीत ना हो।

Burhanpur News : बुरहानपुर जिले में जगह जगह सभी पेट्रोल पम्पो पर जनता की भारी भीड़ देखी जा सकती है, लंबी लंबी कतारों के कारण पेट्रोल पम्पो पर स्थिती बिगड़ रही है, वही जब पेट्रोल पंप संचालक से चर्चा की गई तो कहा कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नही है भरपूर स्टॉक है, किंतु सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के कारण जनता भयभीत है और पेट्रोल भरवाने पम्पो पर पहुच रही है, जो पहले 100 रुपये का भरवाते थे अभी टंकी फूल करवा रहे है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *