Rewa News : अब रीवा के कॉलेजी छात्र एआई में होंगे ट्रेंड, तकनीकी शिक्षा से लैस होकर बन सकेंगे एंटरप्रेन्योर, पीएम श्री कॉलेज में 18 बच्चों को मिल चुका डिप्लोमा, दूसरे बैच की पढ़ाई जारी

Sanjay Sahu

Rewa News : रीवा : रीवा के पीएमसी कॉलेज में अब बच्चों को डिग्री के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे अत्याधुनिक पाठ्यक्रम की शिक्षा दी जा रही है जिसे हासिल करने के बाद पीएम श्री कॉलेज के छात्र एआई जैसे पाठ्यक्रम का प्रयोग स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कर सकेंगे महाविद्यालय में शुरू किए गए एआई सहित एआई फिनटैक जैसे अत्याधुनिक पाठ्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए पीएम श्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर रविंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मॉडल साइंस कॉलेज से पीएम श्री कॉलेज में उन्नयन होने के बाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्रों को शत प्रतिशत रोजगार मिले।

Rewa News : इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आईआईटी दिल्ली के सहयोग से पीएम श्री कॉलेज रीवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दो डिप्लोमा कोर्स शुरू किए गए हैं जिसमें प्रक्रिया के तहत कॉलेज में अध्यनरत छात्र इन पाठ्यक्रमों का लाभ उठाते हुए आत्मनिर्भर बन सकेंगे इन दोनों पाठ्यक्रमों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की फीस भी प्रदेश सरकार द्वारा भरी जाएगी, फर्स्ट बैच में कॉलेज के ही 18 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जो पूर्ण हो चुका है अब दूसरे बैच के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो डिप्लोमा लेने के बाद वर्तमान समय में सबसे बड़ी चुनौती बने साइबर अपराध के नियंत्रण, एआई के क्षेत्र में नए आविष्कार, एडिटिंग सहित लाने महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकेंगे.

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *