Tuesday, May 26, 2026
32.1 C
Raipur

CG NEWS : टिकट दलाली नेटवर्क का खुलासा, प्रयागराज भेजे जाते थे आरक्षित टिकट

CG NEWS : बिलासपुर : बिलासपुर में आरपीएफ की अपराध गुप्तचर शाखा ने तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित टिकट दलालों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी रेलवे परिक्षेत्र स्थित आरक्षण केंद्र और हाई कोर्ट आवासीय परिसर, बोदरी स्थित पीआरएस में की गई। जांच में सामने आया कि यहां से बनाए गए आरक्षित टिकट भदोही-प्रयागराज भेजे जाते थे।

CG NEWS : आरपीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपित टिकटों को ट्रेन या बस के माध्यम से प्रयागराज भेजते थे। मामले के उजागर होने के बाद आरपीएफ ने पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपितों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

CG NEWS : त्योहारी सीजन और ग्रीष्मकालीन अवकाश को देखते हुए आरपीएफ पहले से ही सतर्क थी, क्योंकि इस दौरान टिकट दलालों की सक्रियता बढ़ जाती है और यात्रियों को कंफर्म बर्थ के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे आरक्षण केंद्रों की औचक जांच की जा रही थी और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था।

CG NEWS : सूचना के आधार पर अपराध गुप्तचर शाखा की टीम ने दबिश देकर जांजगीर-चांपा जिले के अमलीपाली निवासी रामचरण मन्नेवर को हाई कोर्ट आवासीय परिसर स्थित पीआरएस से गिरफ्तार किया। वहीं वायरलेस कॉलोनी निवासी शुभम रजक को रेलवे परिक्षेत्र स्थित पीआरएस से पकड़ा गया।

CG NEWS : दोनों के पास से आगामी दिनों के दो टिकट सहित कुल 47 रेलवे आरक्षित काउंटर टिकट जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 64 हजार रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे भदोही-प्रयागराज के रविंदर कुमार नामक व्यक्ति को बिलासपुर से टिकट बनाकर भेजते थे।

CG NEWS : आरपीएफ ने आरोपितों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत अपराध दर्ज किया है। साथ ही रविंदर कुमार और अन्य संभावित सहयोगियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

CG NEWS : पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी टिकट दलाली का काम करते थे और प्रति यात्री 200 से 300 रुपये तक अतिरिक्त कमीशन वसूलते थे।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories