Jagdalpur News : वन मंत्री पर मारपीट का आरोप, जगदलपुर सर्किट हाउस में हंगामा…

Jagdalpur News : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप एक विवाद में फंस गए हैं। जगदलपुर के सर्किट हाउस में एक कर्मचारी ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया है, जिसके बाद सियासी माहौल गरमा गया है।

Jagdalpur News : क्या है पूरा मामला? घटना उस समय हुई जब मंत्री केदार कश्यप अपने दौरे से लौटकर सर्किट हाउस पहुंचे। बताया जा रहा है कि दरवाजा देर से खुलने से वे नाराज हो गए और उन्होंने कर्मचारियों को डांटा। हालांकि, सर्किट हाउस के कर्मचारी ने उन पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है।

मंत्री ने आरोपों को नकारा मंत्री केदार कश्यप ने मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ कर्मचारियों को डांटा था। उन्होंने यह भी कहा कि ‘देवतुल्य कार्यकर्ताओं’ का अपमान वे बर्दाश्त नहीं कर सकते। कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और वे बेवजह इस मामले को तूल दे रहे हैं।

Jagdalpur News

कांग्रेस ने साधा निशाना इस घटना को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ट्वीट कर इसे ‘बेहद गंभीर’ मामला बताया है। कांग्रेस नेता पीड़ित कर्मचारी के साथ जगदलपुर कोतवाली भी पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया बचाव वहीं, घटना के समय मौजूद भाजपा कार्यकर्ता कीर्ति पाढ़ी ने मंत्री का बचाव करते हुए कहा कि कर्मचारियों का आरोप झूठा है। उन्होंने बताया कि मंत्री ने केवल व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई थी क्योंकि कार्यकर्ता बाहर बैठे थे और उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। पाढ़ी के मुताबिक, मंत्री ने साफ कहा था कि जो कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करेगा, उस पर कार्रवाई होगी।

यह पूरा मामला अब राजनीति का रूप ले चुका है, जहां एक तरफ कर्मचारी ने मंत्री पर मारपीट का आरोप लगाया है, वहीं मंत्री और उनके समर्थक इसे कांग्रेस की साजिश बता रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories