Wednesday, October 7, 2026
Home National जम्मू-कश्मीर : घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकियों को जहन्नुम...

जम्मू-कश्मीर : घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकियों को जहन्नुम पहुंचाया

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। घुसपैठ की कोशिश कर रहे इन आतंकियों को जवानों ने जवाबी कार्रवाई में ढेर कर दिया। इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका को देखते हुए सर्च ऑपरेशन जारी है।

Read News : ‘ट्रंप पर 100 फीसदी टैरिफ लगा दो मोदी जी, हम साथ हैं’ – अरविंद केजरीवाल

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली खुफिया सूचना के आधार पर गुरेज सेक्टर में संयुक्त अभियान चलाया गया। सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी। इसके बाद आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया।

बताया जा रहा है कि ये आतंकी नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास से भारत में घुसपैठ की फिराक में थे। जवानों की सतर्कता से उनकी कोशिश नाकाम कर दी गई।

Read News : CG Crime News : पति बना प्यार में रोड़ा : 25 साल पुराने अफेयर के लिए पत्नी ने बॉयफ्रेंड से करवाया कत्ल….

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी नहीं सुधरा पाकिस्तान
पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिशें लगातार जारी हैं। बीते दिनों हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने सौ से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया था और पाकिस्तान व पीओके स्थित नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसके बावजूद पाक प्रायोजित आतंकवाद थमने का नाम नहीं ले रहा।

Read News : CG Durg Crime : निगरानी बदमाश की रहस्यमयी मौत : दुर्ग में बाथरूम में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी…

भारतीय सेना का कहना है कि आतंकवादियों की हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और एलओसी पर सुरक्षा और कड़ी की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here