Wednesday, October 7, 2026
Home Chhattisgarh CG Crime News : पति बना प्यार में रोड़ा : 25 साल...

CG Crime News : पति बना प्यार में रोड़ा : 25 साल पुराने अफेयर के लिए पत्नी ने बॉयफ्रेंड से करवाया कत्ल….

CG Crime News
CG Crime News

CG Crime News : दुर्ग, छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला ने 25 साल पुराने अफेयर के चलते अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके बॉयफ्रेंड दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पुलगांव थाना क्षेत्र की है।

CG Crime News : क्या है पूरा मामला?

पुलिस को 24 अगस्त 2025 को दुर्ग के नगपुरा इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव की पहचान के लिए फोटो वायरल की, जिसके बाद अंजनी ठाकुर (44) नाम की महिला ने शव की पहचान अपने पति धनेश ठाकुर (45) के रूप में की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि धनेश की मौत सिर पर किसी भारी चीज से वार करने की वजह से हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

25 साल पुराना अफेयर

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अंजनी का हरपाल सिंह उर्फ छोटू (45) नाम के व्यक्ति के साथ पिछले 25 सालों से अफेयर था। धनेश बेरोजगार था और शराब का आदी था, जिसके कारण वह अक्सर घर पर ही रहता था। इस वजह से अंजनी और हरपाल के लिए मिलना मुश्किल हो गया था। इसी परेशानी के चलते दोनों ने मिलकर धनेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम

22 अगस्त को हरपाल ने धनेश को शराब पिलाने के बहाने अपनी एक्टिवा पर नगपुरा के एक सुनसान बगीचे में ले गया। वहाँ उसे खूब शराब पिलाई और जब वह नशे में धुत हो गया, तो पत्थर से उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हरपाल ने अंजनी को फोन करके बताया कि “काम हो गया।” दोनों ने जानबूझकर हत्या की जगह घर से 15 किलोमीटर दूर चुनी ताकि कोई शक न हो। हालांकि, पुलिस की गहन जांच में दोनों पकड़े गए और उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here